NationalHeadlinesJharkhandStatesTrending

Omkareshwar में बड़ा हादसा टला: नाव पलटी, 10 श्रद्धालु डूबे; सभी रेस्क्यू

नर्मदा में नाव हादसा: रांची के 10 श्रद्धालु डूबे, 2 की हालत गंभीर

खंडवा: मध्यप्रदेश के Omkareshwar में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब नर्मदा नदी में एक नाव चट्टान से टकराकर पलट गई। हादसे में झारखंड के रांची से आए 10 श्रद्धालु नदी में डूब गए, लेकिन समय रहते रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाल लिया गया। दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कैसे हुआ हादसा?: Omkareshwar

पुलिस के अनुसार, घटना करीब दोपहर 12 बजे की है। Ranchi से करीब 52 श्रद्धालुओं का जत्था ओंकारेश्वर दर्शन के लिए पहुंचा था। सभी अलग-अलग समूहों में घाटों पर घूम रहे थे।

इसी दौरान 10 लोग ब्रह्मपुरी घाट से संगम घाट जाने के लिए नाव में सवार हुए। नाव जैसे ही नवीन घाट के पास पहुंची, नदी में उभरी एक चट्टान से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि नाव का लकड़ी का पटिया टूट गया और उसमें तेजी से पानी भरने लगा। कुछ ही पलों में नाव असंतुलित होकर पलट गई और सभी यात्री नदी में गिर पड़े।

मौके पर मची अफरा-तफरी: Omkareshwar

नाव पलटते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों और नाविकों ने शोर मचाया, जिसके बाद तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

होमगार्ड और स्थानीय लोगों ने बचाई जान: Omkareshwar

घटना के तुरंत बाद तैनात होमगार्ड जवानों और स्थानीय लोगों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सभी 10 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, दो लोगों के फेफड़ों में पानी भर जाने से उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जांच के आदेश, सुरक्षा पर उठे सवाल

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह नाव का चट्टान से टकराना सामने आया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और नाव संचालन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। यह हादसा एक बार फिर बताता है कि धार्मिक स्थलों पर भी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कितना जरूरी है।

ये भी पढ़े: लखीसराय में SSB का बड़ा ऑपरेशन, ड्रोन से मिली सफलता, हथियारों का जखीरा बरामद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button