HeadlinesJharkhandStatesTrending

थैलेसीमिया जागरूकता को लेकर रांची में बड़ा आयोजन, मंत्री Hafizul Hassan हुए शामिल

रांची में थैलेसीमिया पर राज्यस्तरीय सम्मेलन आयोजित

रांची में विश्व थैलेसीमिया दिवस की पूर्व संध्या पर झारखंड राज्यस्तरीय थैलेसीमिया कॉन्फ्रेंस-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आड्रे हाउस में हुआ, जिसमें स्वास्थ्य विशेषज्ञों, सामाजिक संगठनों और थैलेसीमिया पीड़ितों ने भाग लिया। कार्यक्रम में राज्य के मंत्री Hafizul Hassan और सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. मिथिलेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

जागरूकता बेहद जरूरी: डॉ. मिथिलेश कुमार: Hafizul Hassan

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. मिथिलेश कुमार ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए लहू बोलेगा संस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और सही इलाज से इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है, इसलिए लोगों को इसके प्रति जागरूक होना चाहिए।

सरकार हरसंभव मदद करेगी: Hafizul Hassan

मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि राज्य सरकार थैलेसीमिया पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार की ओर से हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यक्रम में लहू बोलेगा संस्था के प्रतिनिधि नदीम खान ने भी थैलेसीमिया को लेकर जागरूकता अभियान और मरीजों की समस्याओं पर अपनी बात रखी। वहीं कॉन्फ्रेंस में शामिल पीड़ितों ने भी अपने अनुभव साझा किए।

ये भी पढ़े: 10 हजार करोड़ ट्रेजरी घोटाले को दबाने की कोशिश: Pratul Shah Deo

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button