HeadlinesJharkhandStatesTrending

गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ JMM का प्रदर्शन, रांची में किया विरोध

महंगाई और गैस कीमतों को लेकर झामुमो का राज्यव्यापी आंदोलन

JMM ने बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ गुरुवार को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। इसी क्रम में रांची जिला कमिटी की ओर से समाहरणालय कार्यालय के सामने स्थित सुभाष चंद्र बोस पार्क में प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान झामुमो कार्यकर्ता हाथों में गैस सिलेंडर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए।

छोटे व्यवसायियों और मध्यम वर्ग पर बढ़ा बोझ: JMM

झामुमो के रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम ने कहा कि छोटे गैस सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी ने गरीब, मध्यम वर्ग और छोटे व्यवसायियों की कमर तोड़ दी है।

उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण आम लोगों का जीवन मुश्किल होता जा रहा है। खासकर कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने से होटल, ढाबा, ठेला-खोमचा संचालकों और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है।

मुस्ताक आलम ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण गरीबों की थाली से रोटी छीनी जा रही है और आम जनता महंगाई की मार झेलने को मजबूर है।

ये भी पढ़े: 10 हजार करोड़ ट्रेजरी घोटाले को दबाने की कोशिश: Pratul Shah Deo

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button