HeadlinesJharkhandStatesTrending

भाजपा कार्यालय में विमला प्रधान को श्रद्धांजलि, नेताओं ने नम आंखों से किया अंतिम दर्शन

भाजपा कार्यालय में पूर्व मंत्री विमला प्रधान को श्रद्धांजलि, नेताओं ने दी अंतिम विदाई

भाजपा कार्यालय में विमला प्रधान को श्रद्धांजलि, नेताओं ने नम आंखों से किया अंतिम दर्शन

 

Ranchi: भाजपा की वरिष्ठ नेत्री, झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री और आदिवासी समाज की प्रमुख आवाज विमला प्रधान के निधन के बाद शनिवार को रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए पार्टी कार्यालय लाया गया, जहां बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रो. आदित्य साहू समेत पार्टी के कई नेताओं ने विमला प्रधान के पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा ओढ़ाया और पुष्प अर्पित कर अंतिम विदाई दी।

 

आदिवासी समाज और भाजपा के लिए बड़ी क्षति

 

प्रदेश अध्यक्ष प्रो. आदित्य साहू ने विमला प्रधान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जाना भाजपा, आदिवासी समाज और पूरे समाज के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने विमला प्रधान के सरल और मिलनसार स्वभाव को याद करते हुए कहा कि विधायक के रूप में उन्होंने अपने क्षेत्र के लिए काम किया और संगठनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाई।

 

पार्टी के प्रति समर्पण को किया याद

 

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि विमला प्रधान आदिवासी समाज की प्रमुख नेत्री थीं। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति उनका समर्पण और कार्यकर्ताओं के साथ उनका आत्मीय संबंध हमेशा याद किया जाएगा।

 

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, नीलकंठ सिंह मुंडा, सुदर्शन भगत, नीरा यादव, समीर उरांव सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और शुभचिंतक मौजूद रहे।

 

सभी ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत विमला प्रधान को श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button