झारखंड-कर्नाटक के बीच व्यापार सहयोग पर अहम बैठक, निवेश और उद्योग विस्तार पर बनी रणनीति
Ranchi: Federation of Jharkhand Chamber of Commerce and Industries और Bellary District Chamber of Commerce and Industry के बीच व्यापार और निवेश की संभावनाओं को लेकर रांची स्थित चेम्बर भवन में महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में झारखंड और कर्नाटक के बीच औद्योगिक सहयोग, निवेश और व्यापार विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में उद्योग विभाग, झारखंड सरकार के अधिकारियों ने राज्य की औद्योगिक संभावनाओं और निवेश के अवसरों को विस्तार से रखा।
“झारखंड एक औद्योगिक पावरहाउस”
उद्योग सचिव Arava Rajkamal ने कहा कि झारखंड खनिज संसाधनों से समृद्ध राज्य है और लंबे समय से देश का औद्योगिक पावरहाउस रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री Hemant Soren का विजन खनिज खनन से लेकर हाई-एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस तक संपूर्ण वैल्यू चेन विकसित करने का है।
उन्होंने यह भी कहा कि महिला उद्यमिता को आधार बनाकर कृषि और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में बड़ा बदलाव लाने की दिशा में काम किया जा रहा है।
इन क्षेत्रों में निवेश की बड़ी संभावनाएं
बैठक में बताया गया कि झारखंड में—
- इको टूरिज्म
- क्रिटिकल मिनरल्स
- टेक्सटाइल और रेडीमेड गारमेंट्स
- फूड प्रोसेसिंग
- सुपर फूड्स
जैसे क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।
निवेशकों को हर संभव सहायता का भरोसा
उद्योग निदेशक Vishal Sagar ने कहा कि राज्य सरकार रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने निवेशकों को झारखंड आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि उद्योग विभाग हर स्तर पर सहायता देने के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी बताया कि झारखंड ने इस वर्ष पहली बार World Economic Forum के दावोस सम्मेलन में भाग लिया था।
“नई औद्योगिक नीति बनेगी बड़ा अवसर”
झारखंड चेम्बर के अध्यक्ष Aditya Malhotra ने कहा कि राज्य जल्द ही नई औद्योगिक नीति लाने जा रहा है, जो निवेशकों के लिए सुनहरा अवसर साबित होगी।
उन्होंने कहा कि झारखंड बिजली अधिशेष राज्य है और यहां कुशल जनशक्ति के साथ खनिज संसाधनों की भी भरपूर उपलब्धता है।
बेल्लारी चेम्बर ने दिया निवेश का न्योता
बेल्लारी डिस्ट्रिक्ट चेम्बर के अध्यक्ष Avvaru Manjunath ने झारखंड के उद्यमियों को कर्नाटक में निवेश के लिए आमंत्रित किया। साथ ही बेंगलुरु में आयोजित होने वाले MSME कॉन्क्लेव में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।
बैठक के दौरान दोनों राज्यों के उद्यमियों ने अपने-अपने व्यवसायों का परिचय दिया और भविष्य में औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।
-
हल्द्वानी की कथित ‘शुद्धिकरण’ घटना के विरोध में रांची में कांग्रेस का प्रदर्शन, कहा- छुआछूत और भेदभाव बंद हो -
16 अगस्त को 9 परीक्षा केंद्रों पर निषेधाज्ञा, 200 मीटर में कई प्रतिबंध -
Jharkhand Voter List 2026: अब 15 सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति, 19 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची -
खनिज विधेयक के विरोध की रणनीति बनाएगा JMM, 20 अगस्त को रांची में जुटेंगे नेता -
झारखंड में बारिश की कमी घटकर 18% हुई, गढ़वा-पाकुड़ में हालात खराब; जानें जिलों का हाल -
Mineral Bill 2026: झारखंड कांग्रेस का BJP सांसदों पर हमला, कहा- इस्तीफा दें या राज्य के हक की लड़ाई लड़ें -
Mineral Bill 2026 पर झारखंड में सियासी टकराव तेज, 16-17 अगस्त को राज्यभर में प्रतिवाद करेगी माले -
सड़क किनारे 12 फीट से कम ऊंचाई वाले विज्ञापन हटेंगे, नगर निगम ने एजेंसियों को दिया 2 दिन का समय -
CM हेमंत सोरेन की राहुल गांधी को चिट्ठी, राज्यों के अधिकारों की रक्षा में मांगा समर्थन -
बाबूलाल मरांडी का बड़ा सवाल: भ्रष्टाचार में IAS जेल गए, अब तक कोई IPS अधिकारी क्यों नहीं? -
छात्र आंदोलन पर आदित्य साहू का राहुल गांधी पर हमला, बोले- दिल्ली से ट्वीट नहीं, झारखंड आकर छात्रों से करें वार्ता -
JMBL Cess पर दीपिका पांडेय सिंह का केंद्र पर हमला, बोलीं- MMDR संशोधन विधेयक झारखंड के लिए आर्थिक चोट -
खनिज कानून पर JMM का बड़ा ऐलान, कहा- केंद्र ने हक छीना तो झारखंड करेगा ऐसा आंदोलन, जिसे पूरा देश देखेगा -
खनिज कानून संशोधन पर प्रदीप यादव का हमला, बोले- राज्य के अधिकारों पर सीधा हमला, कानून वापस ले केंद्र -
CM आवास घेराव की खबरों पर रिफॉर्म मंच ने लगाया विराम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताएगा आंदोलन का अगला कदम -
15 अगस्त पर मोरहाबादी में निजी ड्रोन पर रोक, रांची DC की ब्रीफिंग; सुरक्षा व्यवस्था कड़ी -
झारखंड में साइबर ठगी से बचेंगे लाखों लाभुक, महिला एवं बाल विकास विभाग ने जारी की खास गाइडलाइन -
CAG Report पर बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, बोले- ‘सरकार पैसा खर्च करने में भी फेल’ -
छात्र आंदोलन को लेकर रांची में अलर्ट, CM आवास के चारों ओर बैरिकेडिंग, 100+ जवान तैनात -
महिला-बाल विकास विभाग खर्च में टॉप, ₹20,238 करोड़ के बजट में ₹6,965 करोड़ खर्च
