सांसद धीरज साहू के ठिकानों से बरामद लगभग 300करोड़ नकद CM हेमंत सोरेन और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का: Babulal Marandi

ईडी इस जांच को करे टेकओवर

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री Babulal Marandi ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला।

300करोड़ नकद राशि कांग्रेस के शीर्ष नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के: Babulal Marandi

श्री मरांडी ने प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के राज्य सभा सांसद धीरज साहू के विभिन्न ठिकानों से आईटी के छापेमारी में बरामद लगभग 300करोड़ नकद राशि कांग्रेस के शीर्ष नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हैं।

उन्होंने कहा कि इसके तार छत्तीसगढ़,झारखंड से जुड़े हैं।ये पैसा गरीबों की गाढ़ी कमाई का,शराब घोटाले का है जिसके संकलन कर्ता भी झारखंड के हैं। ये पैसे चुनाव परिणामों को प्रभावित करने केलिए रखे गए थे ऐसी संभावना है।

इतने बड़े रकम की बरामदगी के बाद आज भी यह चर्चा हो रही है: Babulal Marandi

कहा कि मुझे आशंका है कि झारखंड में ईडी के छापे के बाद रातों रात उड़ीसा बंगाल,बिहार की तरफ एंबुलेंस में ढोकर पैसे ले जाने की बात चर्चा में आई थी। इतने बड़े रकम की बरामदगी के बाद आज भी यह चर्चा हो रही है ।

उन्होंने कहा कि इसके पूर्व भी झारखंड में हुए ईडी की कारवाई में करोड़ों रुपए बरामद हुए हैं। भ्रष्टाचार का आलम यह है कि लूट के पैसे से सोना खरीद कर जमीन में गाड़ दिया गया,छुपाया गया। जांच जैसे जैसे तेज होगा ये सब धीरे धीरे सामने आएगा।

झारखंड का लूटा हुआ पैसा जनता को लौटाना होगा: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि गरीबों को लूटकर पैसा जमा करने वालों से पाई पाई निकलवाने की मोदी की गारंटी है। झारखंड का लूटा हुआ पैसा जनता को लौटाना होगा।

उन्होंने कहा कि सांसद धीरज साहू पर अविलंब एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए और उनसे कड़ाई से पूछताछ हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी भ्रष्टाचार मुक्त भारत केलिए संकल्पित हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा जनता के पैसे की हो रही लूट को बर्दाश्त नही करेगी। पार्टी सदन से सड़क तक इस मुद्दे को उठाते हुए लगातार संघर्ष करेगी।

10दिसंबर को झारखंड भाजपा सभी जिलों में करेगी धरना प्रदर्शन: Babulal Marandi

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज प्रेस वार्ता के बाद सभी जिलों में सांसद धीरज साहू की गिरफ्तारी की मांग सहित झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आगामी 10 दिसंबर को धरना एवम प्रदर्शन करेगी।

आज की प्रेसवार्ता में प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा,प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक एवम प्रवक्ता प्रतुल शाह देव भी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Jharkhand Government का आस्चर्यजनक फ़ैसला, अधिसूचना जारी

Exit mobile version