BiharHeadlinesPoliticsStatesTrending

Nitish Kumar कैबिनेट की आज अहम बैठक, क्या होगी आखिरी मीटिंग? बढ़ी सियासी हलचल

बिहार में आज बड़ी कैबिनेट बैठक, क्या बदलने वाला है नेतृत्व?

पटना: बिहार की राजनीति आज एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक होने जा रही है, जिसे लेकर सियासी गलियारों में खासा उत्साह और कयास दोनों ही देखे जा रहे हैं।

करीब डेढ़ महीने के अंतराल के बाद हो रही इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। मुख्य सचिवालय में होने वाली इस मीटिंग में सरकार के कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लग सकती है। खास बात यह है कि इस बैठक में दोनों डिप्टी सीएम Samrat Choudhary और Vijay Kumar Sinha समेत सभी मंत्री मौजूद रहेंगे।

क्यों मानी जा रही है खास?: Nitish Kumar

इस कैबिनेट बैठक को लेकर सबसे बड़ा कारण यह बताया जा रहा है कि यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट बैठक हो सकती है। हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों को देखते हुए यह अटकलें तेज हो गई हैं कि बिहार में जल्द ही नेतृत्व परिवर्तन संभव है। ऐसे में आज की बैठक के फैसले और संकेत आगे की राजनीति की दिशा तय कर सकते हैं।

दिल्ली दौरे से बढ़ी सियासी सरगर्मी: Nitish Kumar

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं और 10 अप्रैल को शपथ लेंगे। इसके लिए वे 9 अप्रैल को दिल्ली जाएंगे। शपथ ग्रहण के बाद उनकी एनडीए के शीर्ष नेताओं से मुलाकात प्रस्तावित है, जहां बिहार की राजनीतिक स्थिति पर अहम चर्चा हो सकती है।

क्या बिहार को मिलेगा नया मुख्यमंत्री?: Nitish Kumar

सूत्रों के मुताबिक, 14 अप्रैल के बाद बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। इससे पहले एनडीए विधायक दल की बैठक भी बुलाई जा सकती है। यह भी चर्चा है कि 16 अप्रैल के बाद राज्य को नया मुख्यमंत्री मिल सकता है, हालांकि इस पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल, सभी की नजरें आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं जहां लिए जाने वाले फैसले बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़ ला सकते हैं।

ये भी पढ़े:Bihar Tourism: राजगीर जाने का प्लान है? 12 दिन बंद रहेगा रोपवे, जानें पूरी अपडेट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button