Kalpana Soren ने थाईलैंड से जीतकर आए भारतीय पारा थ्रो बॉल टीम खिलाड़ियों से मुलाकात की
भारतीय पारा थ्रो बॉल 24 सदस्यीय टीम में झारखंड से 5 महिला और चार पुरूष खिलाड़ी शामिल थे
admin
Ranchi: आज दिनांक 27 जून 2024 को श्रीमती Kalpana Soren जी ने कांके रोड राँची स्थित आवास पर थाईलैंड से जीत कर आए पारा थ्रो बॉल खिलाड़ियों से मुलाकात की एवं उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। माननीय विधायिका ने सभी खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएँ दीं।
आज आवास में थाईलैंड से जीतकर आये भारतीय पारा थ्रो बॉल टीम (दिव्यांग जन) खिलाड़ियों से मुलाकात की।आप सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। pic.twitter.com/lyx9oi6nsL
लगातार पांच प्रतियोगिताओं में विजेता बनकर टीम लौटी है
खिलाड़ियों ने माननीय विधायक को बताया की लगातार पांच प्रतियोगिताओं में विजेता बनकर टीम लौटी है इससे पहले सभी खिलाड़ी नेपाल भूटान मलेशिया एवं थाईलैंड से स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।
मिलने वालों में खिलाड़ी सनोज महतो, मुकेश कंचन, मुकेश कुमार महावीर बिन, (पुरुष वर्ग) असुंता टोप्पो, पुष्पा मिंज, संजुक्ता एक्का, तारामणि लकड़ा, महिमा उरांव (महिला वर्ग,) पैरा ओलंपिक एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के उपाध्यक्ष पतरस तिर्की मौके पर मौजूद रहे।