HeadlinesJharkhandStatesTrending

JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी, 1 जुलाई से शुरू होगी चिकित्सा जांच

मेडिकल जांच की तारीख, स्थान, री-मेडिकल प्रक्रिया और जरूरी निर्देश।

JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी, 1 जुलाई से शुरू होगी चिकित्सा जांच

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के सफल अभ्यर्थियों के लिए चिकित्सा जांच (Medical Examination) का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग ने बताया कि लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच 1 जुलाई 2026 से 14 जुलाई 2026 तक रांची के सदर अस्पताल में कराई जाएगी।

गौरतलब है कि उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को राज्य के आठ जिलों—रांची, रामगढ़, खूंटी, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, देवघर और दुमका—में किया गया था।

1 जुलाई से 14 जुलाई तक होगी मेडिकल जांच

आयोग के अनुसार चिकित्सा जांच 1 जुलाई से 14 जुलाई 2026 तक (रविवार एवं सरकारी अवकाश को छोड़कर) प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

स्थान: ऑडिटोरियम, आठवां तल्ला, सदर अस्पताल, रांची।

मेधा सूची और आरक्षण के आधार पर रिक्तियों की संख्या के तीन गुना अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया है। प्रतिदिन लगभग 150 अभ्यर्थियों को रोल नंबर के क्रम में बुलाया जाएगा, जबकि अंतिम दिन 141 अभ्यर्थियों की जांच होगी।

अनुपस्थित अभ्यर्थियों को मिलेगा अंतिम अवसर

यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर किसी कारणवश चिकित्सा जांच में शामिल नहीं हो पाता है, तो आयोग उसे अंतिम मौका देगा।

  • अंतिम अवसर: 17 एवं 18 जुलाई 2026
  • इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को अतिरिक्त अवसर नहीं दिया जाएगा।

री-मेडिकल और अपील की व्यवस्था

यदि कोई अभ्यर्थी मेडिकल बोर्ड के निर्णय से असंतुष्ट है या उसे अयोग्य घोषित किया जाता है, तो वह अपील कर सकता है।

अपीलीय मेडिकल बोर्ड की तिथि:

  • 20 जुलाई 2026
  • 21 जुलाई 2026

समय: पूर्वाह्न 11:00 बजे से

स्थान: चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय, सम्मेलन कक्ष, रिम्स, रांची।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि Apex Medical Board का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा। अपीलीय जांच में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को दोबारा मौका नहीं मिलेगा।

प्रमाणपत्र सत्यापन के बाद जारी होगा अंतिम परिणाम

JSSC ने बताया कि मेडिकल जांच में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन (Document Verification) पूरा होने के बाद ही अंतिम परिणाम प्रकाशित किया जाएगा। यदि मेडिकल या दस्तावेज सत्यापन के बाद भी पद रिक्त रहते हैं, तो लिखित परीक्षा की मेरिट सूची के अनुसार अन्य अभ्यर्थियों को दोबारा चिकित्सा जांच के लिए बुलाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button