JPSC की अध्यक्ष रंजीता हेम्ब्रम एवं महासचिव राहुल कुमार ने मुलाकात कर संघ के विभिन्न मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा

Ranchi: CM श्री हेमन्त सोरेन से झारखंड मंत्रालय में आज झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ (JPSC) की अध्यक्ष श्रीमती रंजीता हेम्ब्रम एवं महासचिव श्री राहुल कुमार ने मुलाकात कर संघ के विभिन्न मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा।

JPSC News: इस प्रगतिशील निर्णय से राज्य की सभी महिला कर्मी सदैव आपके प्रति कृतज्ञ रहेंगी

संघ द्वारा की गई मांगों में इस बात का जिक्र है कि भारत सरकार तथा कई अन्य राज्यों ने अपने महिला कर्मचारियों को Child Care Leave की सुविधा दी है जिससे महिला कर्मी सम्मान के साथ नौकरी करते हुए अपने पारिवारिक दायित्वों का भी निवहन कर सकें। हमारे राज्य की महिला कर्मियों को अब तक यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस प्रगतिशील निर्णय से राज्य की सभी महिला कर्मी सदैव आपके प्रति कृतज्ञ रहेंगी।

JPSC News: नीति निर्धारकों की नजर महिला अधिकारियों की इस समस्या की तरफ क्यों नहीं गया

इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री ने झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की अध्यक्ष एवं महासचिव को राज्य सरकार द्वारा शीघ्र ही सकारात्मक विचार किए जाने का आश्वासन दिया साथ ही आश्चर्य दर्शाया की आखिर अब तक नीति निर्धारकों की नजर महिला अधिकारियों की इस समस्या की तरफ क्यों नहीं गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को श्रीमती रंजीता हेम्ब्रम एवं श्री राहुल कुमार ने ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ़ स्टेट सिविल/एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस एसोसिएशन जयपुर, राजस्थान द्वारा 24 से 26 मार्च 2023 को आयोजित “16th CONVENTION” के मौके पर प्रकाशित की गई स्मारिका (SOUVENIR) सप्रेम भेंट की।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे

 

 

Exit mobile version