AJSU- यह मेरे जीवन के सबसे अनमोल पलों में से एक है: जितेंद्र सिंह
उन्होंने कहा कि राज्य की जनता की सेवा और उनके हित तथा अधिकार के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के नेतृत्व में कार्य करना है। आजसू ने झारखंड आंदोलन को लक्ष्य तक पहुँचाया। आंदोलन से उपजी पार्टी है आजसू। आंदोलनकारियों की पार्टी आजसू में शामिल होना मेरे लिए गर्व की बात है। रविवार को अरगोड़ा मैदान में आयोजित मिलन समारोह में सुदेश जी की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुआ। यह मेरे जीवन के सबसे अनमोल पलों में से एक है।
AJSU- मेरे साथ पार्टी में शामिल हुए हजारों लोगों का शुक्रिया: जितेंद्र सिंह
मिलन समारोह में मुझ पर भरोसा दिखाकर मेरे साथ पार्टी में शामिल हुए हजारों लोगों का शुक्रिया। साथ ही सभी प्रेस और मीडिया के साथी जिन्होंने टीवी, अखबार, सोशल मीडिया के माध्यम से मेरी बातों को राज्य के कोने-कोने तक पहुँचाने का कार्य किया उनके प्रति भी मैं तहेदिल से कृतज्ञता प्रकट करता हूँ। इस कार्यक्रम के दौरान राज्य की कला, संस्कृति की अद्भुत पेशकश करने वाले सभी प्रतिभावान कलाकारों का भी बहुत बहुत धन्यवाद।
इस ऐतिहासिक मिलन समारोह को सफल बनाने के लिए इस आयोजन में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी लोगों को हृदय से धन्यवाद देता हूँ।