HeadlinesJharkhandStatesTrending

NEET परीक्षा रद्द होने पर हजारीबाग में JMM का उग्र प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला दहन

NEET पेपर लीक मामले पर झामुमो सड़कों पर, धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी

Hazaribagh: NEET UG 2026 परीक्षा रद्द होने और पेपर लीक विवाद को लेकर JMM ने शुक्रवार को हजारीबाग में विरोध प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय स्थित डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक पर कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan का पुतला दहन कर केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में शामिल NEET का पेपर लीक होना और बाद में परीक्षा रद्द होना केंद्र सरकार की शिक्षा व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है।

“युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही सरकार”: JMM

झामुमो जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने कहा कि लाखों छात्र-छात्राएं दिन-रात मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन केंद्र सरकार की लापरवाही और भ्रष्ट व्यवस्था के कारण उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगातार प्रतियोगी परीक्षाएं पेपर लीक और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही हैं, जबकि सरकार केवल प्रचार में व्यस्त है। संजीव बेदिया ने कहा कि NEET परीक्षा रद्द होना इस बात का प्रमाण है कि केंद्र सरकार निष्पक्ष परीक्षा कराने में भी असफल साबित हो रही है।

“पेपर लीक संगठित भ्रष्टाचार का हिस्सा”: JMM

झामुमो नेताओं ने कहा कि पेपर लीक अब सामान्य घटना नहीं रह गई है, बल्कि यह संगठित भ्रष्टाचार का हिस्सा बन चुका है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। जिला सचिव नीलकंठ महतो ने कहा कि आज देश का युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। वर्षों की मेहनत और अभिभावकों की उम्मीदों के बाद भी छात्रों को परीक्षा विवादों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद नहीं हुआ तो झामुमो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन को और तेज करेगा।

बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ता

प्रदर्शन में झामुमो के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई गई।

ये भी पढ़े: Jharkhand News: झारखंड में 7 लाख अनियमित मकानों को राहत, नियमितीकरण पोर्टल लॉन्च

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button