MMDR संशोधन विधेयक के खिलाफ JMM का बड़ा प्लान, हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में अहम बैठक आज

MMDR Amendment Bill के खिलाफ JMM का बड़ा प्लान, CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में अहम बैठक

MMDR संशोधन विधेयक के खिलाफ JMM का बड़ा प्लान, CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में अहम बैठक आज

Ranchi: केंद्र सरकार के खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 (MMDR Amendment Bill) को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अपना रुख और कड़ा कर लिया है। मुख्यमंत्री और पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को रांची के हरमू स्थित सोहराय भवन में जेएमएम की विस्तारित केंद्रीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है।

MMDR Bill के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी

बैठक में केंद्र सरकार के प्रस्तावित MMDR संशोधन विधेयक के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन और विरोध-प्रदर्शन की रणनीति तैयार किए जाने की संभावना है। पार्टी का आरोप है कि प्रस्तावित संशोधन से झारखंड के खनिज संसाधनों और राज्य के राजस्व अधिकारों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

जेएमएम नेतृत्व इस मुद्दे को राज्य के अधिकार, खनिज संपदा और वित्तीय हितों से जोड़कर देख रहा है। ऐसे में बैठक के बाद पार्टी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान कर सकती है।

संगठन को मजबूत करने पर भी होगा मंथन

बैठक में सिर्फ MMDR विधेयक ही नहीं, बल्कि पार्टी के सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने पर भी चर्चा होगी। बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन के पुनर्गठन और आगामी राजनीतिक गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी।

बैठक में केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ सभी जिलों के अध्यक्ष, जिला सचिव, महानगर अध्यक्ष, महानगर सचिव और जिला संयोजक शामिल हो रहे हैं।

खनिज और राजस्व अधिकार बनेगा बड़ा राजनीतिक मुद्दा

झारखंड की अर्थव्यवस्था में खनिज संसाधनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में MMDR संशोधन विधेयक को लेकर राज्य और केंद्र के अधिकारों का सवाल आने वाले दिनों में बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन सकता है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक से यह स्पष्ट होगा कि जेएमएम केंद्र के प्रस्तावित विधेयक के खिलाफ किस स्तर तक आंदोलन की रणनीति तैयार करता है और राज्यव्यापी विरोध को किस रूप में आगे बढ़ाया जाता है।

Exit mobile version