
Ranchi: झारखंड प्रदेश NSUI के द्वारा प्रदेश स्तरीय मिलाप सम्मेलन का आयोजन तुपुदाना रांची में आयोजित की जिसमें संगठन के वर्तमान एवं पूर्व के पदाधिकारी शामिल हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आमिर हाशमी के द्वारा की गई.
आज दिनांक 08/10/2023 को रांची लोकसभा समन्वय समिति की एक दिवसीय बैठक ब्लेस बेंक्वेट हाॅल, सिदरोल, नामकुम रांची में आयोजित किया गया। pic.twitter.com/8NVImfdqVt
— Avinash Pande (@avinashpandeinc) October 8, 2023
कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी श्री अविनाश पांडे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता श्री आलमगीर आलम, झारखंड एनएसयूआई के प्रभारी श्री प्रशांत तिवारी, पूर्व केंद्र मंत्री सुबोध कांत सहाय, कृषि मंत्री श्री बादल पत्रलेख कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की एवं शहजादा अनवर शामिल हुए इस सम्मेलन की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश एनएसयूआई के अध्यक्ष आमिर हाशमी के द्वारा किया गया।
ज्यादा से ज्यादा कॉलेज एवं विश्वविद्यालय में छात्रों को NSUI से जोड़ा जाए
श्री अविनाश पांडे ने कहा एनएसयूआई से ही मुझे राजनीतिक पहचान मिली है और एनएसयूआई से ही मैंने अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत की है और उसी दौरान चुनाव जीतकर विधायक बना।उन्होंने कहा कि देश में जो परिवर्तन आने वाली है उसमें सबसे अहम भूमिका एनएसयूआई संगठन का होगा।राहुल गांधी के भारत जोड़ों यात्रा का विशेष रूप से छात्रों पर प्रभाव पड़ा है।उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं से जुड़कर ज्यादा से ज्यादा कॉलेज एवं विश्वविद्यालय में छात्रों को एनएसयूआई से जोड़ा जाए।
पूर्व NSUI के पदाधिकारी को सम्मान पत्र एवं शाल देकर सम्मानित किया गया
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर ने कहा कि मेरे राजनीतिक जीवन की शुरुआत एनएसयूआई से ही हुई है। संगठनात्मक कार्यों की वजह से प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बनने का अवसर नेतृत्व ने प्रदान किया इसके लिए मैं नेतृत्व का आभारी हूँ। उन्होंने संगठन में किए गए कार्यों को लेकर चर्चा की एवं एनएसयूआई को मज़बूत करने का मंत्र दिया।
इस कार्यक्रम में शामिल पूर्व एनएसयूआई के पदाधिकारी को सम्मान पत्र एवं शाल देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, मांडर विधायका शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष संजय लाल पासवान,परविंदर सिंह,कुमार राजा, शाहबाज अहमद युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज,सुल्तान अहमद, अशोक चौधरी, अनिकेत राज, मुशर्रफ हुसैन,रोहित पांडे, प्रताप शेखर विनय उरांव, रूपेश महतो,गोपाल कृष्ण चौधरी, अहमद शमी हैदर, सिद्धार्थ राज, संकेत सुमन, धीरज अंबेडकर, सरताज खान, अमन अहमद, अभिजीत सिंह, अभय कुमार, रवि व,र्मा तनवीर राजा एवं सैकड़ो एनएसयूआई के पदाधिकारी मौजूद थे।