JharkhandHeadlinesPoliticsStates

Jharkhand News: रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, बिरसा मुंडा की जन्मस्थली जाएंगे

Jharkhand News: भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से रांची एयरपोर्ट पहुंचे। उनके आगमन पर पूरे प्रोटोकॉल के तहत भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट परिसर में राज्यपाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोगों ने गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया।

यह दौरा कई मायनों में खास माना जा रहा है, क्योंकि उपराष्ट्रपति पद संभालने के बाद सीपी राधाकृष्णन का यह झारखंड का पहला आधिकारिक दौरा है। इससे पहले वे राज्यपाल के रूप में भी झारखंड से जुड़े रहे हैं, ऐसे में उनका यह दौरा भावनात्मक और प्रशासनिक दोनों दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि: Jharkhand News

अपने दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति खूंटी जिला के ऐतिहासिक गांव उलिहातु जाएंगे, जो महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली है। यहां वे बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और उनके वंशजों से मुलाकात कर संवाद भी करेंगे।

यह कार्यक्रम आदिवासी गौरव और इतिहास को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

आईआईएम रांची के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल: Jharkhand News

इसके बाद उपराष्ट्रपति आईआईएम रांची के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे छात्रों को संबोधित करेंगे और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित करेंगे। दीक्षांत समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, फैकल्टी सदस्य और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। उपराष्ट्रपति का संबोधन युवाओं के लिए विशेष रूप से प्रेरणादायक माना जा रहा है।

ये भी पढ़े: Ranchi में फिर जमेगा क्रिकेट का रंग: T20 और टेस्ट मैच की मिली जिम्मेदारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button