Jharkhand News: झारखंड में ‘ग्रीन स्टील युग’ का आगाज: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में ₹1.27 लाख करोड़ का ऐतिहासिक निवेश, 46,555 प्रत्यक्ष रोजगार सृजन

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड अब एक नए औद्योगिक और ‘ग्रीन स्टील युग’ में प्रवेश कर चुका है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) और यूनाइटेड किंगडम की सफल यात्रा के बाद, राज्य को विभिन्न औद्योगिक समूहों से ₹1 लाख 27 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इन निवेशों से राज्य में 46,555 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

 

प्रमुख निवेशक और विशालकाय प्रस्ताव

उद्योग विभाग, झारखंड सरकार को स्टील, पावर सेक्टर, इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग, उन्नत कोटिंग, फिनिश्ड स्टील, ऑटोमोबाइल और सीमेंट उद्योग से कुल 1.27 लाख करोड़ के आशय पत्र (LoI) प्राप्त हुए हैं। इनमें सबसे बड़े निवेशक हैं:

इसके अतिरिक्त, उड़ीसा एलॉय स्टील, रुंगटा माइन्स, अम्लगाम स्टील एंड पॉवर, बीएमडब्लू इंडस्ट्रीज लिमिटेड, जय सस्पेंशन लिमिटेड और अंबुजा सीमेंट लिमिटेड जैसे प्रमुख समूहों ने भी झारखंड में निवेश के प्रति अपनी गहरी रुचि दिखाई है।

 

जिलेवार निवेश और मुख्य परियोजनाएं

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, राज्य के सभी जिलों में संतुलित विकास पर जोर दिया जा रहा है:

 

ग्रीन स्टील और अत्याधुनिक तकनीक का फोकस

झारखंड अब केवल कच्चे माल का स्रोत नहीं रहेगा, बल्कि टिकाऊ और भविष्योन्मुखी विकास के साथ दुनिया को क्लीन स्टील और स्मार्ट ऑटो-कंपोनेंट्स की आपूर्ति करेगा।

“यह निवेश प्रस्ताव झारखंड को ना सिर्फ स्टील हब बनाएगा, बल्कि ग्रीन एनर्जी और अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित भी करेगा। यह हमारे हुनरमंद युवाओं के लिए अप्रत्याशित अवसर लेकर आएगा।” इन परियोजनाओं से प्रत्यक्ष रूप से 46,555 से अधिक नौकरियां सृजित होंगी, जिससे हजारों परिवारों को सीधा रोजगार मिलेगा।

 

 

ये भी पढ़े: बिहार बजट सत्र: CM Nitish Kumar ने एकजुटता का दिया मंत्र कहा, जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

Exit mobile version