Jharkhand News: गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र में एक निजी क्लीनिक में ऑपरेशन के दौरान गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
मामला सुंदरपहाड़ी के केडोबाजार स्थित सनलाइफ हेल्थ केयर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात प्रसव पीड़ा होने पर महिला को एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के दौरान महिला की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे गोड्डा सदर अस्पताल रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतका की पहचान रतनपुर कुसुम घाटी निवासी मीरा मालतो, पति चार्लीज मालतो, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह उनका दूसरा बच्चा था। नवजात बच्चा फिलहाल स्वस्थ है।
परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप: Jharkhand News
घटना के बाद मृतका के परिजनों और ग्रामीणों ने क्लीनिक प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि संबंधित स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त सुविधाएं और योग्य डॉक्टर मौजूद नहीं थे।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गर्भवती महिला को सरकारी अस्पताल ले जाने के बजाय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। स्थानीय लोगों ने जलसहिया की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।
सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन: Jharkhand News
घटना से नाराज ग्रामीणों ने केडोबाजार से सुंदरपहाड़ी मुख्य सड़क को जाम कर दिया और क्लीनिक प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मृतका आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय से थी, जिसके कारण स्थानीय लोगों में घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा गया।
पुलिस जांच में जुटी: Jharkhand News
सूचना मिलने के बाद सुंदरपहाड़ी और राजाभीठा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। पुलिस ने लोगों को समझाकर सड़क जाम हटवाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
दोषियों पर होगी कार्रवाई: सिविल सर्जन
गोड्डा के सिविल सर्जन डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि मामले की जानकारी मिल चुकी है और टीम जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-
Subhendu Adhikari ने कुड़मी समाज के लिए किए बड़े ऐलान, 50 करोड़ के बजट का वादा -
जंगल, पहाड़ और सुरंगों के बीच दौड़ी ट्रेन, Jharkhand की खूबसूरती का वीडियो वायरल -
₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट पर 0.4% MDR का विरोध, हजारीबाग चैंबर ने PM को भेजी चिट्ठी -
बोकारो आवासीय विद्यालय में 250 छात्रों के भोजन में कटौती का आरोप, पढ़ाई और व्यवस्था पर भी उठे सवाल -
MMDR संशोधन विधेयक कार्यक्रम में शामिल होंगे रघुवर दास -
जयराम महतो को अग्रिम जमानत, कोर्ट ने लगाईं 6 शर्तें; हर तारीख पर होना होगा सशरीर हाजिर, उल्लंघन पर रद्द होगी राहत -
झारखंड के अधिकारों पर डाका डालने वाले कानून के खिलाफ तेज होगा आंदोलन: Vinod Pandey बोले- ‘जल-जंगल-जमीन से कोई समझौता नहीं’ -
करम पूजा भाईचारे, सामाजिक एकता और झारखंडी संस्कृति का अनूठा संगम – Sudesh Mahto -
Babulal Marandi ने भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सरकार द्वारा अदालत में लगातार बदलते हलफनामे पर उठाए सवाल -
Aditya Sahu: भाजपा कार्यालय में विमला प्रधान को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि -
MMDR अधिनियम पर भाजपा का 19 से 30 सितंबर तक जागरूकता अभियान, आदित्य साहू बोले- जनता तक पहुंचाएंगे तथ्य -
भाजपा कार्यालय में विमला प्रधान को श्रद्धांजलि, नेताओं ने नम आंखों से किया अंतिम दर्शन -
NIA जांच में विदेशी कनेक्शन की पड़ताल, अमन समेत आरोपियों के बैंक खातों की जांच तेज -
गिरिडीह में सड़क हादसों का कहर: 3 दुर्घटनाओं में 1 की मौत, 5 घायल -
CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य जानने पहुंचे मुख्यमंत्री -
समाहरणालय में करमा पूर्व संध्या समारोह, DC-SSP ने की प्रकृति पूजा की सराहना -
MMDR Bill और ‘चंदा चोरी’ के खिलाफ 26 सितंबर को कांग्रेस का लोक भवन मार्च, तैयारियों पर बैठक -
Anant Singh का नीरज कुमार पर हमला, ‘AK-47 रखकर फंसाया’; नीरज ने दिया जवाब -
मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति को लेकर बाबूलाल ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र -
सांस लेने में तकलीफ के बाद रुपी सोरेन हिल व्यू अस्पताल में भर्ती
