Jharkhand News: “स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन पर खत्म हुआ सहायक शिक्षकों का अनशन”

इरफान अंसारी के भरोसे पर टूटा शिक्षकों का अनशन, जल्द समाधान का वादा”

Jharkhand News: झारखंड में सहायक अध्यापकों का चल रहा अनिश्चितकालीन अनशन आखिरकार खत्म हो गया। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के आश्वासन के बाद सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा ने आंदोलन समाप्त करने का फैसला लिया।

मंत्री ने खुद तुड़वाया अनशन: Jharkhand News

शुक्रवार को शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री इरफान अंसारी से उनके आवास पर मुलाकात की। बैठक में लंबित मांगों पर सकारात्मक बातचीत हुई। इसके बाद मंत्री ने खुद शिक्षकों को मिठाई खिलाकर अनशन तुड़वाया और भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।

संयुक्त बैठक का आश्वासन: Jharkhand News

मंत्री ने कहा कि संबंधित विभागीय मंत्री फिलहाल बाहर हैं। उनके लौटने के बाद सभी पक्षों के साथ संयुक्त बैठक कर मुद्दे का हल निकाला जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षकों की मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचा दिया गया है।

शिक्षकों की प्रमुख मांगें: Jharkhand News

सहायक अध्यापकों ने कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं, जिनमें

18 अप्रैल से जारी था आंदोलन

गौरतलब है कि इन मांगों को लेकर 18 अप्रैल से नागा बाबा खटाल स्थल पर सहायक अध्यापकों का आमरण अनशन चल रहा था। लंबे समय से आंदोलन कर रहे शिक्षकों ने सरकार के आश्वासन के बाद फिलहाल अपना विरोध समाप्त कर दिया है। सरकार और शिक्षकों के बीच बातचीत का रास्ता खुलने से फिलहाल विवाद थमता नजर आ रहा है। अब सभी की नजर प्रस्तावित संयुक्त बैठक पर टिकी है, जहां इन मांगों पर ठोस फैसला लिया जा सकता है।

 

ये भी पढ़ो: JET 2026 में बड़ी चूक: 32 प्रश्नपत्र गायब, बोकारो में बवाल

Exit mobile version