Ranchi: Deepak Prakash: बर्बाद गुलिस्तां करने को बस एक ही उल्लू काफी है यहां तो हर शाख पे उल्लू बैठें हैं ,अंजाम ऐ गुलिस्तां क्या होगा।
34 महीने की हेमंत सरकार में झारखंड में भ्रष्टाचार के नये-नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है, इस सरकार को सत्ता के दलाल और बिचौलिए चला रहे हैं.
आज रांची महानगर एवं रांची ग्रामीण के के द्वारा किये गये #हेमंत_हटाओ_झारखंड_बचाओ जनआक्रोश प्रदर्शन की झलकियां pic.twitter.com/J9YO91gNnn
— BJP JHARKHAND (@BJP4Jharkhand) November 21, 2022
किसी भी राज्य को बर्बाद करने के लिए एक भ्रस्ट मंत्री ही काफी होता है लेकिन इस राज्य की सत्ता में शामिल हर नेता भ्रस्टाचार के आकंठ में डूबे हुए है। ये मिलकर झारखंड को लूट रहे है। राज्य के हर विभाग में भ्रस्टाचार की कालिख है। ये बातें झारखण्ड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने रांची ग्रामीण जिला एवम महानगर जिला के सयुंक्त तत्वाधान में हेमन्त हटाओ, झारखंड बचाओ आक्रोश प्रदर्शन सभा को सम्बोधन करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि राज्य में बालू,कोयला,पत्थर सहित अन्य खनिज सम्पदाओं की लूट मची हुई है। सरकार में शामिल लोग इस लूट में शामिल है। कभी नही सुना था कि पानी के जहाज से बालू और पत्थर झारखंड में ढोया जाता था,लेकिन इस सरकार में यह ही देखने को मिला।
हेमन्त सोरेन का व्यवहार ऐसा है मानो 1857 की देश की आजादी की लड़ाई लड़कर आये हो: Deepak Prakash
Deepak Prakash ने हेमन्त सोरेन के द्वारा इडी का सामना करने के बाद दी जा रही बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री ऐसा व्यवहार कर रहे है जैसे देश की आजादी हेतु 1857 की लड़ाई लड़ कर आये हो या फिर जनता की हित मे कोई बड़ा काम करके आये हो।
उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि हेमन्त सोरेन जी आप भ्रस्टाचार के आरोप में इडी का सामना किये है कोई यशस्वी काम नही किये है। आज आपके आपके साथी जेल में है।
सरकार को विकास से कोई लेना देना नही है: Deepak Prakash
श्री दीपक प्रकाश ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की हेमन्त सोरेन की सरकार को राज्य की विकास से कोई लेना देना नही है। जनहित के कोई काम नही हो रहा है। बिजली की स्थिति चरमराई हुई है। राज्य की जनता को 6 से 7 घंटे ही बिजली मिल रही है। सड़के टूटी हुई है। कोई देखने वाला नही है। लोगो को पेयजल नही मिल पा रहा है। इस सरकार को इससे कोई लेना देना नही है । सरकार राज्य को सिर्फ लूटने में व्यस्त है।
श्री प्रकाश ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। रोज दिन यहां हत्या हो रही है,महिलाओं के साथ अत्याचार और दुष्कर्म जैसी जघन्य घटनाएं घटित हो रही है।राज्य में जंगल राज कायम हो चुकी है। आज यहां कोई सुरक्षित नही है। थाना और ब्लॉक में कोई भी काम बिना पैसे के नही होता है।पुलिस अपराध को कम करने के बजाए अवैध वसूली में व्यस्त है। कोई शिकायत करने अगर पुलिस के पास जाता है तो पुलिस उसे ही झूठे मुकदमे में फंसा देती है।
राज्य की पिछडों के साथ अन्याय हो रही है: Deepak Prakash
श्री प्रकाश ने राज्य सरकार पर पिछड़ा विरोधी आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार पिछड़ों की हितैसी बनती है लेकिन जब पिछड़ों को उनका हक और अधिकार देने की बारी आती है तो सरकार पीछे हट जाती है। अभी हाल ही में राज्य में पंचायत चुनाव हुए उस चुनाव में पिछड़ों को 27 प्रतिशत की आरक्षण नही दी गयी। अब नगर निकाय का चुनाव होना है इस चुनाव में भी पिछड़ों को राज्य के मुख्यमंत्री ने धोखा देने का काम किया।
राज्य की हेमन्त सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने राज्य की जनता में होल्डिंग टैक्स,वाटर कनेक्शन चार्ज में वृद्धि कर बोझ डालने का काम की है।
राज्य की हेमन्त सरकार सामाजिक समरसता को तोड़ रही है: Deepak Prakash
राज्य की हेमन्त सोरेन की सरकार तुस्टीकरण की नीति पर काम कर रही है। समाज मे जो समरसता कायम थी उसे तोड़ने का काम कर रही है। एक विशेष समुदाय को खुश करने के लिए यह सरकार सरकारी स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी घोषित करती है। कभी विधानसभा में नमाज कक्ष का आवंटन करती है।यह सरकार एसटी और एसी विरोधी सरकार है। एसटी छात्रों को मिलने वाली छत्रवृति आज नही मिल रही है।
रघुवर सरकार के समय जो रोजगार दिया गया था उसे यह सरकार आज छिनने का काम कर रही है: Deepak Prakash
सभा को रांची के भाजपा विधायाक सीपी सिंह ने राज्य की कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में दिनदहाड़े हत्या हो जाती है और पुलिस अपराधी को न पकड़ कर ठेले और खोमचे वालों को परेशान करती है। राज्य सरकार घोटालों की इतिहास रच रही है। सिर्फ एक जिले में 1000 करोड़ की घोटाला पकड़ा जाता है तो अनुमान लगाइये पूरे राज्य में कितना घोटाला हुआ होगा।
उन्होंने कहा कि राज्य को लालू ने लूटा था इसलिए हिमन्त सोरेन भी लूट रहे है, लूटने की आजादी है यहां।
आज के इस आक्रोश प्रदर्शन में भाजपा झारखंड प्रदेश के महामंत्री सह राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू,महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा,बालमुकुंद सहाय, रांची के सांसद संजय सेठ,प्रदेश के मंत्री सह हटिया के विधायक नवीन जायसवाल, सुबोध सिंह गुड्डू, काजल प्रधान महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता,रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो,कांके के विधायक समरी लाल,राँची महानगर के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, इस कार्यक्रम के प्रभारी मनोज कुमार सिंह,
हेमन्त दास, प्रदीप सिन्हा राहुल अवस्थी,, योगेंद्र प्रताप सिंह, सूरज शाहदेव, महतो,पवन साहू,शोभा यादव,डॉ सीमा सिंह,सुचिता सिंह, बिनोद सिंह,ललित ओझा,अमरनाथ चौधरी, सुनीता सिंह,सहित हजारों कार्यकर्ता एवम जनता प्रदर्शन में शामिल थे।