झारखंड को मिला पहला मिल्क पाउडर प्लांट, CM Hemant Soren ने रखी आधारशिला

रांची: झारखंड के किसानों और दुग्ध उत्पादकों को बड़ी सौगात देते हुए CM Hemant Soren  ने मेधा डेयरी प्लांट परिसर, होटवार, रांची में राज्य के पहले मिल्क पाउडर प्लांट की आधारशिला रखी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कृषि और पशुपालन को राज्य की अर्थव्यवस्था का आधार बताया और किसानों की आर्थिक मजबूती व आत्मनिर्भरता को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

CM Hemant Soren के प्रमुख उद्गार:

कृषि और पशुपालन पर विशेष फोकस: CM Hemant Soren 

मुख्यमंत्री ने किसानों से सरकारी योजनाओं से जुड़ने और व्यवसायिक खेती को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को प्रोत्साहन राशि, बाजार और उचित मूल्य उपलब्ध कराने हेतु समर्पित है।

पशुपालन को बढ़ावा:

कृषि उत्पादों का वैल्यू एडिशन होगा प्राथमिक लक्ष्य: CM Hemant Soren 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि उत्पादों की प्रसंस्करण और वैल्यू एडिशन से किसानों की आय बढ़ेगी और झारखंड की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने बताया कि आने वाले 5–7 वर्षों में राज्य दुग्ध व मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर होगा और निर्यात भी कर सकेगा।

कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति:

इस मौके पर राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक सुरेश बैठा, पशुपालन निदेशक किरण पासी, झारखंड मिल्क फेडरेशन के एमडी जयदेव विश्वास, और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: IndiGo Flight Emergency Landing: पटना से रांची आ रहे 180 यात्रियों की जान पर बन आया खतरा, गिद्ध से टकराया विमान, रांची में इमरजेंसी लैंडिंग

 

 

Exit mobile version