झारखंड को मिले नए मुख्य सचिव: Avinash Kumar बने 26वें CS

अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा विभाग, को मिला मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव का भी अतिरिक्त प्रभार

रांची: झारखंड सरकार ने Avinash Kumar को राज्य का नया मुख्य सचिव (Chief Secretary) नियुक्त किया है। 1993 बैच के अधिकारी अविनाश कुमार, झारखंड के 26वें मुख्य सचिव होंगे।

कार्मिक विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। निर्वतमान मुख्य सचिव अलका तिवारी 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो गई हैं।

Avinash Kumar के पास अतिरिक्त प्रभार

अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा विभाग के पद पर कार्यरत अविनाश कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक मुख्य सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही, वे अगले आदेश तक मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव और मुख्य स्थानिक आयुक्त, झारखंड भवन, नई दिल्ली के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

Jharkhand Avinash Kumar

मुख्य सचिव बनने से पहले, अविनाश कुमार के पास पहले से ही विकास आयुक्त, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (झारखंड ऊर्जा विकास निगम), प्रबंध निदेशक (झारखंड बिजली वितरण निगम) जैसे कई महत्वपूर्ण प्रभार थे।

Avinash Kumar News: अजय कुमार सिंह को विकास आयुक्त का प्रभार

नवनियुक्त मुख्य सचिव अविनाश कुमार के पास रहे विकास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार अब अजय कुमार सिंह को सौंपा गया है। अजय कुमार सिंह वर्तमान में अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के पद पर पदस्थापित हैं, और वे अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ विकास आयुक्त का भी अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

झारखंड के मुख्य सचिव और उनके कार्यकाल की सूची

 

क्रम संख्या मुख्य सचिव का नाम कार्यकाल
1. विजय शंकर दूबे 15-11-2000 से 31-07-2002
2. जी कृष्णण 1-08-2002 से 31-03-2003
3. एके मिश्रा 1-04-2003 से 31-10-2003
4. लक्ष्मी सिंह 1-11-2003 से 13-12-2004
5. पीपी शर्मा (पहली बार) 14-12-2004 से 18-01-2006
6. एमके मंडल 19-1-2006 से 28-02-2007
7. एके चुग 1-03-2007 से 15-08-2007
8. पीपी शर्मा (दूसरी बार) 16-08-2007 से 24-02-2008
9. एके वसु 25-02-2008 से 31-08-2009
10. शिव बसंत 1-09-2009 से 03-04-2010
11. एके सिंह 03-04-2010 से 15-03-2011
12. एके चौधरी 15-03-2011 से 31-3-2013
13. आरएस शर्मा 31-03-2013 से 30-04-2014
14. सजल चक्रवर्ती (पहली बार) 30-04-2014 से 14-08-2014
15. सुधीर प्रसाद 14-08-2014 से 30-09-2014
16. सजल चक्रवर्ती (दूसरी बार) 1-10-2014 से 15-12-2014
17. आरएस पोद्दार 16-12-2014 से 19-12-2014
18. सजल चक्रवर्ती (तीसरी बार) 19-12-2014 से 20-01-2015
19. राजीव गौबा 27-01-2015 से 31-03-2016
20. राजबाला वर्मा 31-03-2016 से 28-02-2018
21. सुधीर त्रिपाठी 28-02-2018 से 31-03-2019
22. डीके तिवारी 31-03-2019 से 31-03-2020
23. सुखदेव सिंह 01-04-2020 से 6-12-2023
24. एल खियांगते 6-12-2023 से 31-10-2024
25. अलका तिवारी 1-11-2024 से 30-09-2025
26. अविनाश कुमार 30-09-2025 से

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Tamil Naidu Rally में भगदड़ से 36 की मौत, पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख

 

 

 

Exit mobile version