Ranchi: कांग्रेस ने Jharkhand विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 21 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। दिल्ली में सोमवार को हुई चुनाव समिति की बैठक के बाद इस सूची को सार्वजनिक किया गया।
कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge की अध्यक्षता में आयोजित ‘केंद्रीय चुनाव समिति’ की बैठक में झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट। pic.twitter.com/m4x68el1AD
कांग्रेस ने जमशेदपुर पूर्व से अजय कुमार को उम्मीदवार बनाया है, जो पूर्व में राज्य के कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वहीं, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव को उनकी मौजूदा लोहरदगा सीट से पुनः उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा, झरिया से पूर्णिमा नीरज सिंह, जमशेदपुर पश्चिम से बन्ना गुप्ता, बेरमो से जयमंगल सिंह और जामताड़ा से इरफान अंसारी को टिकट दिया गया है। महगामा से दीपिका पांडे सिंह को फिर से उम्मीदवार घोषित किया गया है।
इस सूची में राज्य सरकार के कुछ महत्वपूर्ण मंत्रियों और कांग्रेस कार्य समिति के सदस्यों के नाम शामिल हैं। बैठक में पार्टी के शीर्ष नेताओं, जैसे मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, और अन्य नेताओं ने भाग लिया।
Jharkhand में दो चरणों में मतदान
कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने विश्वास जताया कि इस बार गठबंधन बेहतर प्रदर्शन करेगा और राज्य में फिर से सरकार बनाएगा। झारखंड में मतदान दो चरणों में होगा—पहला चरण 13 नवंबर को और दूसरा चरण 20 नवंबर को। नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
Jharkhand News: सीट बंटवारे पर आरजेडी की नाराजगी
सीट बंटवारे पर राजद ने नाराजगी जताई है। पार्टी ने कहा है कि 12 से कम सीटें उसे स्वीकार्य नहीं हैं। हालांकि, अगर अकेले चुनाव लड़ना पड़ा, तो भी वह इंडिया गठबंधन के हितों को नुकसान नहीं पहुंचाएगी।