Jharkhand News: भाजपा नीत केन्द्र सरकार का काम केवल बड़ी बड़ी बातें करना: राकेश सिन्हा

Ranchi: देश के गृहमंत्री अमित शाह के Jharkhand दौरे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा नीत केन्द्र सरकार का काम केवल बड़ी बड़ी बातें करना, महत्वकांक्षी लक्ष्य निर्धारित करना, अवास्तविक आंकडे देना ही है और यही काम गृहमंत्री झारखंड में करेंगे। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री के दौरे पर तड़क भड़क नारों की बहुतायात नारों को बयां करेगी और इसका खमियाजा मध्यम वर्ग, आम आदमी, किसान, गरीब एवं वंचित वर्गों को भुगतना पड़ेगा।

Jharkhand News: जनता का कुछ मुख्य प्रश्न हैं: राकेश सिन्हा

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि अपने दौरे के क्रम में राज्य की जनता का कुछ मुख्य प्रश्न हैं उसका भी जवाब गृह मंत्री को झारखंड प्रवास के दौरान देना चाहिए।

  1. राज्य का एक लाख 36 हजार करोड बकाया राशि का भुगतान कब होगा।
  2. सरना धर्मकोर्ड कब लागू होगा।
  3. ओबीसी आरक्षण और 1932 खतियान आधारित नीति को 09वीं अनुसूचित में कब शामिल करायेंगे।
  4. राज्य की अस्मिता एचईसी का पुर्न उत्थान की दिशा में केन्द्र सरकार क्या पहल कर रही है।
  5. चार साल पहले प्रधानमंत्री द्वारा राज्य के पलामू जिले में मंडल डैम का शिलान्यास किया गया था उस डैम की स्थिति भी गृहमंत्री को स्पष्ट करनी चाहिए।
  6. महंगाई कम करने की दिशा में केन्द्र सरकार की क्या योजना है।
  7. प्रत्येक वर्ष दो करोड रोजगार देने का वायदे क्या हुआ।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Love Jihad: झारखंड की आदिवासी महिला को प्रेमी और उसके परिवार ने मार डाला

 

 

Exit mobile version