जय परिवार पार्टी से जय भारत की उम्मीद नहीं….. Deepak Prakash

कांग्रेस की छटपटाहट जनता समझ रही

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) ने आज कांग्रेस के जय भारत उपवास कार्यक्रम को सत्ता के बिना कांग्रेस की छटपटाहट बताया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी से भारत और भारतीयता के जय की उम्मीद नहीं।यह पार्टी तो परिवार की जय में ही व्यस्त रहती है।

जिसके युवराज ने कैबिनेट के फैसले को चौराहे पर फाड़ा… Deepak Prakash

उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने सत्ता सुख केलिए देश का विभाजन स्वीकार किया हो,कश्मीर को भारत से अलग थलग करने की कोशिश की हो,देश के हजारों वर्ग किलोमीटर भूमि को चीन ,पाकिस्तान को सौंप दिए हों, जिसने तुष्टिकरण की राजनीति में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को बदल डाला हो,जिसके युवराज ने कैबिनेट के फैसले को चौराहे पर फाड़ा हो उस कांग्रेस से भारत का जय नही हो सकता।

Deepak Prakash ने कहा कि देश में कुर्सी केलिए आपातकाल थोपकर लोकतंत्र का गला घोंटना क्या भारत जय था। हजारों सिखों की हत्या क्या भारत जय था।क्या देश को घोटालों में डूबा देना भारत जय था,सर्जिकल स्ट्राइक में सेना पर सवाल खड़ा करना भारत जय था,परमाणु परीक्षण पर सवाल खड़ा करना भारत की जय था? भारत की पहचान भगवान राम पर प्रश्न खड़ा करने वाले,उन्हे काल्पनिक बताने वाले आखिर कैसे भारत जय को साकार कर पाएंगे।

देश की जनता कांग्रेस को सभी तरह से परख चुकी है: Deepak Prakash

उन्होंने कहा कि देश की जनता कांग्रेस को सभी तरह से परख चुकी है। जनता को पता है कांग्रेस भारत भक्ति केलिए नही बल्कि एक परिवार की भक्ति केलिए वेंटीलेटर पर जीवित है। इससे देश के विकास,देश की सुरक्षा की उम्मीद नहीं की जा सकती।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: DM मॉब लिंचिंग मामले में जेल से छूटा बिहार का डॉन Anand Mohan

Exit mobile version