HeadlinesJharkhandNationalStatesTrending

MS Dhoni के पड़ोसी बनेंगे ईशान किशन, रांची में 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग का नक्शा पास

Ranchi में ईशान किशन का ड्रीम प्रोजेक्ट, धौनी के घर से 300 मीटर दूर बनेगी G+10 बिल्डिंग

Ranchi: Ishan Kishan अब MS Dhoni के पड़ोसी बनने जा रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने रांची के नगड़ी अंचल स्थित दलादली इलाके में अपना ड्रीम प्रोजेक्ट शुरू कर दिया है।

धौनी के घर से करीब 300 मीटर दूरी पर बनने वाली इस बहुमंजिला बिल्डिंग का नक्शा रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (RRDA) से पास हो गया है। यह प्रोजेक्ट रिंग रोड के किनारे 75 डिसमिल जमीन पर विकसित किया जाएगा।

G+10 बिल्डिंग में मिलेंगी लग्जरी सुविधाएं: MS Dhoni

जानकारी के अनुसार इस प्रोजेक्ट में जी प्लस 10 तल्ला बिल्डिंग बनाई जाएगी। शुरुआती दो फ्लोर व्यावसायिक गतिविधियों के लिए होंगे, जहां ऑफिस और शो-रूम बनाए जाएंगे। वहीं बाकी आठ फ्लोर में लग्जरी रिहायशी फ्लैट तैयार किए जाएंगे। सोसाइटी में स्विमिंग पूल, जिम, इंडोर गेम्स, प्लेग्राउंड, गेस्ट हाउस, कम्युनिटी हॉल, गार्डन, मेडिकल स्टोर, डिपार्टमेंटल स्टोर और सैलून जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

2022 में हुआ था भूमि पूजन: MS Dhoni

ईशान किशन ने दिसंबर 2022 में इस जमीन पर भूमि पूजन किया था। यह प्रोजेक्ट उनकी कंपनी “शगुन ईशान इंफ्रा” के तहत विकसित किया जा रहा है। Pranav Kumar Pandey ने बताया कि जमीन पहले ही खरीद ली गई थी और अब बिल्डिंग निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस यह प्रोजेक्ट रांची के प्रमुख रिहायशी परिसरों में शामिल होगा।

रांची में क्रिकेट सितारों का नया हब

रांची पहले से ही महेंद्र सिंह धोनी की वजह से क्रिकेट प्रेमियों के बीच खास पहचान रखता है। अब ईशान किशन के इस प्रोजेक्ट के बाद दलादली क्षेत्र एक बार फिर चर्चा में आ गया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस प्रोजेक्ट से इलाके में रियल एस्टेट और व्यवसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़े: ICC T20 World Cup कप के हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार का बड़ा सम्मान, मिला 1 करोड़ का इनाम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button