IPL 2026: IPL शुरू होने से पहले CSK को झटका, Mahendra Singh Dhoni दो हफ्ते बाहर

IPL 2026: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले ही क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। Mahendra Singh Dhoni शुरुआती कुछ हफ्तों तक मैदान पर नजर नहीं आएंगे। उनकी गैरमौजूदगी से Chennai Super Kings को बड़ा झटका लगा है, वहीं फैंस भी काफी निराश हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, धोनी ‘काफ स्ट्रेन’ यानी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव से जूझ रहे हैं। यह चोट गंभीर नहीं मानी जा रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें कम से कम दो हफ्तों तक आराम दिया गया है।

 धोनी की अनुपस्थिति CSK के प्रदर्शन पर डाल सकती है असर: IPL 2026

फिलहाल धोनी मेडिकल टीम की निगरानी में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि वह जल्द ही फिट होकर मैदान पर वापसी करेंगे। हालांकि शुरुआती मुकाबलों में उनकी अनुपस्थिति CSK के प्रदर्शन पर असर डाल सकती है, क्योंकि टीम में उनका अनुभव और नेतृत्व बेहद अहम माना जाता है।

धोनी सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि CSK की पहचान हैं। उनके मैदान पर होने से टीम का आत्मविश्वास अलग ही स्तर पर नजर आता है। ऐसे में शुरुआती मैचों में उनकी कमी साफ तौर पर महसूस की जाएगी।

उनकी वापसी पर टिकी हैं निगाहें: IPL 2026

फैंस के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं है। लंबे समय से दर्शक उन्हें पीली जर्सी में चौके-छक्के लगाते और मैच फिनिश करते देखने के लिए इंतजार कर रहे थे। अब सभी की निगाहें उनकी वापसी पर टिकी हैं। जैसे ही धोनी पूरी तरह फिट होकर मैदान पर लौटेंगे, एक बार फिर स्टेडियम “धोनी-धोनी” के नारों से गूंज उठेगाI

ये भी पढ़े: Ranchi में फिर जमेगा क्रिकेट का रंग: T20 और टेस्ट मैच की मिली जिम्मेदारी

Exit mobile version