Indian Railways: त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, 68 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

Kota के पास राजधानी एक्सप्रेस के 2 कोच में आग, मचा हड़कंप

Indian Railways: Indian Railways की त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। ट्रेन के दो कोचों में अचानक आग लग गई। घटना मध्य प्रदेश में कोटा मंडल के लूणी रीछा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच सुबह करीब 5:15 बजे हुई। आग ट्रेन के B-1 कोच और उसके पीछे लगे सेकेंड लगेज कम गार्ड वैन में लगी थी। हादसे के समय कोच में 68 यात्री सवार थे।

गार्ड की सूचना से बची यात्रियों की जान: Indian Railways

रेलवे अधिकारियों के अनुसार सबसे पहले ट्रेन के गार्ड ने धुआं और आग देखकर लोको पायलट को सूचना दी। इसके तुरंत बाद ट्रेन को रोका गया और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया। करीब 15 मिनट के भीतर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे कोच को अपनी चपेट में ले लिया।

कुछ यात्रियों का सामान जला: Indian Railways

आग की वजह से कई यात्रियों का सामान जल गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि समय रहते कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया, जिससे आग दूसरे डिब्बों तक नहीं फैल सकी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।

दिल्ली-मुंबई रेल ट्रैक प्रभावित: Indian Railways

हादसे के बाद कुछ समय के लिए दिल्ली-मुंबई रेल रूट पर ट्रैफिक रोक दिया गया था। ट्रेन का बिजली कनेक्शन काटकर सुरक्षा उपाय किए गए। बाद में यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट कर ट्रेन को कोटा के लिए रवाना किया गया। रेलवे ने बताया कि कोटा स्टेशन पर अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा।

कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित: Indian Railways

Anil Kalra ने बताया कि इस घटना के कारण 8 से 10 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। रेलवे की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

आग लगने के कारणों की जांच शुरू

रेलवे प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

ये भी पढ़े: ICC T20 World Cup कप के हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार का बड़ा सम्मान, मिला 1 करोड़ का इनाम

Exit mobile version