देश आजाद भारत में Nepotism से मुक्ति की लड़ाई लड़ रहा: Babulal Marandi

अमृतकाल में भारत बनेगा विश्वगुरु

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री Babulal Marandi ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश कार्यालय में झंडोत्तोलन किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, सुबोध सिंह गुड्डू,काजल प्रधान, हेमंत दास,शिवपूजन पाठक,प्रदीप सिन्हा,अमित सिंह,सरोज सिंह,अविनेश सिंह,आरती सिंह,प्रेम मित्तल,योगेंद्र प्रताप सिंह,रंजित चंद्रवंशी,तारिक इमरान, पंकज सिन्हा, मृत्युंजय शर्मा,अरविंद सिंह,लक्ष्मीचंद्र दीक्षित,कमाल खान, गुरविंदर सिंह सेठी, सोना खान,रवि भट्ट,अमिता भाटिया,पवन साहू, आरती कुजूर,अनवर हयात,अमरदीप यादव, सीमा शर्मा,राजश्री जयंती,

शोभा यादव,लक्ष्मी कुमारी, सीमा सिंह,मंजुलता दुबे, केके गुप्ता,वरुण साहू,सुधीर श्रीवास्तव,प्रमोद मिश्रा,अरुण झा,राजीव रंजन मिश्र,सुनील साहू, सांवरमल अग्रवाल, नीरज सिंह, नीरज पासवान, सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

परिवारवाद ने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर किया है: Babulal Marandi

इस अवसर पर संबोधन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने समस्त झारखंड वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। परिवारवाद से मुक्ति की लड़ाई आजाद भारत में चल रही जिससे निजात दिलाने की आवश्यकता है।परिवारवाद ने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर किया है, भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है।

PM मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है: Babulal Marandi

Babulal Marandi ने कहा कि भारत के अमृत काल में भारत विश्वगुरु बनेगा। युवा भारत की 21वीं सदी भारत की सदी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: जब मणिपुर जल रहा है तो पीएम मोदी चुटकुले सुना रहे हैं: Rahul Gandhi

Exit mobile version