नई दिल्ली – पाकिस्तान के समर्थन में सामने आए तुर्किए के खिलाफ भारत ने कड़ी कार्रवाई करते हुए तुर्की की ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी Celebi Airport Services इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सुरक्षा मंजूरी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी है।
Bureau of Civil Aviation Security revokes security clearance for Celebi Airport Services India Pvt Ltd with immediate effect in the “interest of national security” pic.twitter.com/A4YGBtUQcc
— ANI (@ANI) May 15, 2025
यह कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई है।
नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) ने “राष्ट्रीय सुरक्षा के हित” का हवाला देते हुए यह फैसला लिया है। कंपनी भारत के आठ प्रमुख हवाई अड्डों पर ग्राउंड हैंडलिंग सेवाएं दे रही थी, जिनमें मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद और बेंगलुरु शामिल हैं।
Celebi Airport Services: मुंबई एयरपोर्ट पर सबसे बड़ा असर
सेलेबी कंपनी मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगभग 70% ग्राउंड ऑपरेशन्स को संभालती है। इसमें यात्रियों की सेवाएं, फ्लाइट संचालन, कार्गो और डाक सेवाएं, पुल संचालन और वेयरहाउसिंग शामिल है।
मुंबई में 13 मई को शिवसेना (शिंदे गुट) द्वारा एयरपोर्ट पर प्रदर्शन कर यह मांग की गई थी कि पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किए की कंपनियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इसी क्रम में सेलेबी पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठी थी।
यह भी पढ़े: India Pakistan Ceasefire: भारत-पाकिस्तान में संघर्ष विराम, ट्रंप ने दी जानकारी
Celebi Airport Services: तुर्किए को टूरिज्म और व्यापार में झटका
इस कदम के बाद तुर्किए के टूरिज्म और व्यापारिक हितों को भी बड़ा झटका लगा है। भारत में तुर्किए से आने वाले सेब, ड्रायफ्रूट, मार्बल समेत कई उत्पादों का बहिष्कार शुरू हो गया है। इसके अलावा भारतीय पर्यटकों ने भी तुर्किए की ट्रैवल बुकिंग रद्द करनी शुरू कर दी है, जिससे वहां के पर्यटन उद्योग को खासा नुकसान हो सकता है।
सरकार के इस सख्त रुख को क्षेत्रीय सुरक्षा और विदेशी नीति के संदर्भ में एक स्पष्ट संदेश के रूप में देखा जा रहा है कि भारत अब अपनी सुरक्षा को लेकर किसी भी नरमी के मूड में नहीं है।
यह भी पढ़े: Operation Sindoor: स्वदेशी हथियारों से लड़ा गया युद्ध, बना ‘आत्मनिर्भर भारत’ का प्रतीक
