18-07: I N D I A एलायंस का मतलब परिवारवाद,वंशवाद, Corruption: Babulal Marandi

20 लाख करोड़ के घोटाले में अपनी हिस्सेदारी बताने केलिए बैठक में शामिल हुए हेमंत सोरेन

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व CM Babulal Marandi ने आज यूपीए गठबंधन के नए अवतार पर कड़ा प्रहार किया। कहा कि सत्य और असत्य की लड़ाई युगों युगों से चलती आ रही है। इसलिए देश के निर्माण और विकास केलिए कार्य कर रही शक्ति के खिलाफ विघटन कारी तत्वों का एकजुट होना स्वाभाविक है।

जनता की सेवा से इनका कोई रिश्ता नाता नहीं है: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र और संविधान बचाने के नाम पर एकजुट होने का दंभ भरने वाली शक्तियों ने सैकड़ों बार भारत के लोकतंत्र और संविधान को अपमानित किया है। लगभग एक दशक से देश की सत्ता से बाहर ये दल आज अपने अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। परिवार केन्द्रित राजनीति को बचाना और भ्रष्टाचार को छुपाना इनका एकमात्र उद्देश्य है। जनता की सेवा से इनका कोई रिश्ता नाता नहीं है।

नाम बदलकर जनता को धोखा दिया जा सके: Babulal Marandi

श्री मरांडी ने कहा कि इसके पूर्व भी कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और पिछले लोकसभा चुनाव में इन दलों ने एकजुटता का नाटक जनता को दिखा दिया है लेकिन जनता इनपर भरोसा करना छोड़ चुकी है। एक कंपनी ब्लैकलिस्टेड होने पर भ्रष्टाचारी कंपनी का रजिस्ट्रेशन दूसरे नाम से करा लेता है। ताकि नाम बदलकर जनता को धोखा दिया जा सके। लेकिन जनता अब समझदार हो चुकी है। जनता देखती है कि नए ब्रांड के मालिक और पार्टनर कौन है।

 

 

यह भी पढ़े: Goal Institute ने मेडिकल में अपने सफ़ल छात्रों को किया सम्मानित

Exit mobile version