रांची में कल से शुरू होगी घर-घर जनगणना, हर परिवार और मकान का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

रांची में 14 जून तक चलेगा हाउस लिस्टिंग अभियान, डिजिटल निगरानी पर जोर

रांची में कल से शुरू होगी घर-घर जनगणना, हर मकान और परिवार का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

Ranchi: Ranchi में जनगणना-2027 के तहत डोर-टू-डोर मकान गणना और हाउस लिस्टिंग अभियान शुक्रवार 16 मई से शुरू होने जा रहा है। यह अभियान 14 जून 2026 तक चलेगा, जिसके दौरान प्रगणक घर-घर जाकर मकानों, परिवारों और रहवासियों से जुड़ी जानकारी एकत्र करेंगे।

नगर निगम प्रशासन के अनुसार इस बार पूरी प्रक्रिया डिजिटल प्रणाली और ऐप आधारित निगरानी के जरिए संचालित की जाएगी, ताकि जनगणना पहले से अधिक सटीक और व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सके।

प्रगणकों को बांटी गई आधिकारिक किट

Ranchi Municipal Corporation द्वारा जनगणना कार्य में लगे प्रवेक्षकों और प्रगणकों के बीच आधिकारिक किट वितरित की गई है।

इस किट में शामिल हैं—

अधिकारियों ने सभी कर्मियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गोपनीय तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

स्लम और प्रवासी आबादी पर विशेष फोकस

अभियान के तहत शहर के सभी मकानों का चिन्हांकन किया जाएगा और परिवारों की प्रारंभिक सूची तैयार की जाएगी।

नगर निगम प्रशासन ने बताया कि झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों, प्रवासी आबादी और संवेदनशील इलाकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि कोई भी परिवार सर्वे से छूट न जाए।

“विकास योजनाओं की बुनियाद है जनगणना”

अपर नगर आयुक्त संजय कुमार ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि भविष्य की सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की बुनियाद है।

उन्होंने सभी कर्मियों से मिशन मोड में काम करने की अपील की।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत जनगणनाकर्मियों को ही जानकारी दें।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणनाकर्मी किसी भी व्यक्ति से बैंक डिटेल, ओटीपी या वित्तीय जानकारी नहीं मांगेंगे।

नागरिकों को क्यूआर कोड युक्त पहचान पत्र देखकर ही जानकारी साझा करने की सलाह दी गई है। वहीं जिन्होंने पहले ही स्वयं गणना प्रक्रिया पूरी कर ली है, उन्हें सिर्फ अपना SE-ID साझा करना होगा।

Exit mobile version