HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

Hockey चैंपियनशिप में झारखंड की महिला और पुरुष टीम ने लहराया परचम

झारखंड पुरुष व महिला टीम के कप्तान है खूंटी के खिलाड़ी

Khunti: खूंटी के एस्ट्रोटर्फ Hockey स्टेडियम में 19 से 26 मार्च तक आयोजित प्रथम हॉकी इंडिया ईस्ट जोन जूनियर महिला एवं पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 में 6 राज्यों की टीम ने भाग लेकर शानदान प्रदर्शन किया है।

प्रथम हॉकी इंडिया ईस्ट जोन जूनियर महिला एवं पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 के सफल आयोजन के लिए सभी को शुभकामनाएं।राज्य सरकार द्वारा राज्य में खेल के प्रति जागरूकता लाने हेतु तथा पर्यटन के प्रोत्साहन हेतु भी उचित प्रयास किए गए हैं।उक्त बातें श्री हाफीजुल हसन,मंत्री, पर्यटन, कला संस्कृति, खेल एवं युवा मामले विभाग ने कहीं।

जिले के प्रतिभावान Hockey खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन से राज्य औऱ देश का नाम रौशन करेंगे

झारखंड की दो बेटियां ओलंपियन निक्की प्रधान और सलीमा टेटे की सराहना करते हुए मंत्री ने कहा कि झारखंड समेत पूरे देशवासियों को इनपर गर्व है। इन दोनों बेटियों ने सीमित संसाधनों के बीच अपना मुकाम बनाया है, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसी प्रकार हमें आशा है कि जिले के प्रतिभावान खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन से राज्य औऱ देश का नाम रौशन करेंगे।

मंजिले उन्हें मिलती हैं, जिनके सपनो में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है….. उपायुक्त ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

झारखंड पुरुष एवं महिला Hockey टीम के कप्तान खूंटी जिले के खिलाड़ी हैं

मौके पर उपायुक्त ने कहा कि खूंटी जिले में हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन स्वर्णिम अवसर है। सभी के सामूहिक समन्वय से यह आयोजन खूंटी जिले में सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि झारखंड पुरुष एवं महिला टीम के कप्तान खूंटी जिले के खिलाड़ी हैं। ये हम सभी के लिए हर्ष की बात है।

धरती आबा की शौर्य भूमि और महान हॉकी खिलाड़ी मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा जी की पावन भूमि खूंटी में ये आयोजन और उत्साह से परिपूर्ण ये वातावरण हम सभी को गौरवान्वित करता है।

ये हम सभी के लिए हर्ष का विषय है कि खूंटी आज विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाने की दिशा में अग्रसर है। इस सफल आयोजन से कई उभरते खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

Hockey News: दृढ़ संकल्प के साथ बढ़कर खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे

खूंटी का ब्लू एस्ट्रो टर्फ अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाया गया है। हमारा प्रयास है कि इसी प्रकार सभी प्रखंड में एस्ट्रो टर्फ मैदान बनाए जायेंगे। इससे हमारे स्थानीय प्रतिभावान खिलाड़ियों को उचित अवसर मिलेंगे और विश्व पटल पर वो अपनी पहचान बनायेंगे। हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने वली सभी राज्यों की टीमें ऊर्जावान हैं। इसी प्रकार दृढ़ संकल्प के साथ बढ़कर खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

हॉकी चैंपियनशिप 2023 के समापन समारोह में माननीय मंत्री, पर्यटन, कला संस्कृति, खेल एवं युवा मामले विभाग, श्री हाफीजुल हसन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। साथ ही मुख्य रूप से उपायुक्त श्री शशि रंजन व पुलिस अधीक्षक शामिल थे।

इस दौरान उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, हॉकी झारखंड के महासचिव, श्री विजय शंकर सिंह, हॉकी झारखंड के CEO, श्री रजनीश कुमार, हॉकी खूंटी के अध्यक्ष, श्री अशोक भगत, दसरथ महतो और अन्य विशेष रूप से शामिल हुए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button