रांची: दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर Jharkhand की महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत विशेष आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
राज्य सरकार ने सितंबर माह की किस्त के रूप में ₹2500 प्रति लाभुक की दर से महिलाओं के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर कर दी है।
Jharkhand : लाभुकों को आधार बेस्ड DBT का फायदा
रांची जिले में 3 लाख 87 हजार 584 महिलाओं के बैंक खातों में आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए कुल 96 करोड़ 89 लाख 60 हजार रुपये का भुगतान किया गया है। इसके अलावा, प्रदेश की सभी लाभुकों के खातों में भी यह राशि भेजी गई है।
रांची डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर मंजूनाथ भजंत्री ने इस कदम को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे त्योहार के समय महिलाओं को आर्थिक संबल मिलेगा और उनके आत्मनिर्भर बनने की राह भी प्रशस्त होगी।
Jharkhand : चुनाव में किया गया वादा पूरा
यह योजना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार द्वारा चुनाव से पहले किए गए वादे का हिस्सा है, जिसके तहत सरकार बनने के बाद हर महीने ₹2500 देने का वादा किया गया था। हेमंत सोरेन सरकार 2023 में सत्ता में आने के बाद से ही लगातार महिलाओं के खातों में यह राशि भेज रही है।
यह भी पढ़े: Tamil Naidu Rally में भगदड़ से 36 की मौत, पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख



