रांची, 15 मई 2025 – झारखंड की महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर आई है। मुख्यमंत्री Maiya Samman Yojana के तहत राज्य सरकार 15 मई को 54 लाख महिला लाभुकों के खातों में ₹5,000 की राशि एक साथ ट्रांसफर करेगी। यह भुगतान अप्रैल और मई महीने की सहायता राशि के रूप में किया जा रहा है।
Maiya Samman Yojana: हर लाभार्थी को ₹2500 प्रति माह
मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है। चूंकि अप्रैल माह में राशि नहीं भेजी गई थी, इसलिए अब अप्रैल और मई की कुल ₹5,000 की राशि एक साथ जारी की जा रही है।
Maiya Samman Yojana: वित्तीय आवंटन और योजना का विस्तार
महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने वर्ष 2025-26 के लिए योजना के क्रियान्वयन हेतु कुल ₹1.33 लाख करोड़ का अनुमोदन दिया है। इसमें से अप्रैल-मई के लिए ₹96,009 करोड़ सभी 24 जिलों में आवंटित किए जा चुके हैं।
विभागीय सचिव मनोज कुमार ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर भुगतान की प्रक्रिया तय तारीख तक पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
Maiya Samman Yojana: तीन कैटेगरी में हुआ फंड का वितरण:
- जनजातीय क्षेत्रीय उपयोजना (TSP): ₹38,970 करोड़
- अन्य क्षेत्रीय उपयोजना (OSP): ₹44,670 करोड़
- एससी विशेष घटक योजना (SCSP): ₹12,450 करोड़
सर्वजन पेंशन योजना में भी बड़ा आवंटन
इसी के साथ, सर्वजन पेंशन योजना के लिए भी विभाग ने ₹36,721 करोड़ आवंटित किए हैं। इसके तहत 38 लाख से अधिक वृद्धजनों को हर महीने की 5 तारीख तक पेंशन देने का निर्देश दिया गया है।
यह भी पढ़े: India Pakistan Ceasefire: भारत-पाकिस्तान में संघर्ष विराम, ट्रंप ने दी जानकारी
पात्रता में हुआ था विस्तार
गौरतलब है कि वर्ष 2021 में इस योजना की शुरुआत केवल 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए की गई थी। बाद में 2024 में इसे महिलाओं, एससी-एसटी और ओबीसी वर्ग की 50 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए भी लागू किया गया।
मुख्य बातें संक्षेप में:
- ₹5,000 की राशि 15 मई को खातों में ट्रांसफर होगी।
- 54 लाख महिलाओं को होगा सीधा लाभ।
- अप्रैल-मई दोनों महीनों की सहायता एक साथ।
- योजना के लिए ₹1.33 लाख करोड़ की स्वीकृति।
- पेंशन योजना के लिए अलग से ₹36,721 करोड़ आवंटन।
यह भी पढ़े: Operation Sindoor: स्वदेशी हथियारों से लड़ा गया युद्ध, बना ‘आत्मनिर्भर भारत’ का प्रतीक



