भारत में भीषण गर्मी का कहर, दुनिया के 22 सबसे गर्म शहर देश में दर्ज
New Delhi: देशभर में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि शुक्रवार दोपहर दुनिया के 22 सबसे गर्म शहर भारत में दर्ज किए गए। AQI Weather के अनुसार इन शहरों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया। इनमें अकेले उत्तर प्रदेश के 13 शहर शामिल हैं।
सबसे अधिक तापमान ओडिशा के बोलांगीर और बिहार के सासाराम में दर्ज किया गया। वहीं भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों तक उत्तर भारत समेत कई राज्यों में भीषण हीटवेव की चेतावनी जारी की है।
रात में भी नहीं मिल रही राहत
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को देश के 35 शहरों में रात का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। राजस्थान के हनुमानगढ़ में रात का तापमान सबसे अधिक 33.7°C रिकॉर्ड किया गया।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार सबसे बड़ा खतरा यह है कि दिन की तेज गर्मी के बाद रातें भी गर्म बनी हुई हैं, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही।
यूपी में रेड अलर्ट, बिहार में स्कूल बंद
उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बिहार के पटना और गया में भीषण गर्मी को देखते हुए 22 से 26 मई तक पांचवीं कक्षा तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
बिहार के मधेपुरा और सहरसा में गुरुवार को बारिश और वज्रपात की घटनाएं हुईं, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।
कई राज्यों में हीटवेव का असर
मौसम विभाग के मुताबिक 23 और 24 मई को राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में लू चलने की संभावना है।
राजस्थान में गंभीर हीटवेव को लेकर विशेष चेतावनी जारी की गई है। वहीं पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में गर्म और उमसभरा मौसम बना रहेगा।
दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अनुमान
जहां उत्तर भारत गर्मी से झुलस रहा है, वहीं दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले दो दिनों के दौरान भारी बारिश हो सकती है। झारखंड और आंध्र प्रदेश में तेज आंधी और तूफान की भी चेतावनी दी गई है।
लोगों को सतर्क रहने की सलाह
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, अधिक पानी पीने और बच्चों तथा बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए कई राज्यों में प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
-
JMM का केंद्र सरकार पर हमला, सुप्रियो भट्टाचार्य बोले- देश आर्थिक संकट में -
झारखंड बिजली संकट पर रघुवर दास का CM हेमंत सोरेन को पत्र, व्यवस्था सुधारने की मांग -
SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर: 23 से 28 मई तक लगातार बंद रह सकती हैं बैंक सेवाएं -
IPL में बिहार की टीम की मांग तेज, अनिल अग्रवाल बोले- अब वक्त आ गया है -
NGT के आदेश के बाद झारखंड में बालू पर रोक, सरकारी योजनाओं पर पड़ेगा असर -
JTET भाषा विवाद पर नहीं बनी सहमति, अब फैसला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथ में -
राज्यसभा चुनाव 2026 का ऐलान, झारखंड की दो सीटों पर 18 जून को मतदान -
Jharkhand News: Rajiv Gandhi आधुनिक भारत के निर्माता थे: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलेश -
बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ अनिवार्य, Suvendu Adhikari सरकार के 12 बड़े फैसले -
फालता में रीपोलिंग के बीच गायब हुए TMC उम्मीदवार, 3 बजे तक 74% मतदान -
Jharkhand News: झारखंड में PESA नियमावली 2025 पर राज्यस्तरीय कार्यशाला, गांव-गांव तक लागू करने पर जोर -
दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर CM Hemant Soren ने दी श्रद्धांजलि -
‘Cockroach Janata Party’ का X अकाउंट बैन, Instagram पर 6 दिन में 1.23 करोड़ फॉलोअर्स -
हजारीबाग में कांग्रेस को बड़ा झटका, सैकड़ों मुस्लिम कार्यकर्ता JMM में शामिल -
Jharkhand News: दिल्ली में होगी जनजातीय गर्जना रैली, झारखंड से 4500 आदिवासी प्रतिनिधि होंगे शामिल -
Jharkhand News: दुमका में पानी का संकट: नदी में चुआं बनाकर प्यास बुझा रहे ग्रामीण -
झारखंड में CSR फंड की होगी मॉनिटरिंग, उद्योग मंत्री Sanjay Prasad Yadav ने दिए निर्देश -
सड़क निर्माण में देरी करने वाले संवेदकों पर गिरेगी गाज, मंत्री Dipika Pandey Singh ने दिए डिबार के निर्देश -
राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का पलटवार, Aditya Sahu बोले- गरीबों से नफरत करती है कांग्रेस -
विकेंद्रित उत्पादन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी: Kalpana Soren
