बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ अनिवार्य, Suvendu Adhikari सरकार के 12 बड़े फैसले

शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, बंगाल के मदरसों में अनिवार्य हुआ वंदे मातरम

Kolkata: पश्चिम बंगाल (Suvendu Adhikari) सरकार ने राज्य के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य कर दिया है। अल्पसंख्यक मामलों और मदरसा शिक्षा विभाग की ओर से 19 मई को जारी आदेश की जानकारी गुरुवार को सार्वजनिक हुई। सरकार के आदेश के अनुसार अब सरकारी मॉडल मदरसों, सरकारी सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त सभी मदरसों में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान ‘वंदे मातरम’ गाना जरूरी होगा।

अब ‘जन गण मन’ के साथ गाया जाएगा ‘वंदे मातरम’: Suvendu Adhikari

अब तक मदरसों में प्रार्थना सभा के दौरान राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ और बांग्ला गीत ‘अनंत असीम प्रेममय तुमी’ गाया जाता था। नए आदेश के बाद सभी संस्थानों को ‘वंदे मातरम’ लागू करने के बाद इसकी रिपोर्ट विभाग को सौंपनी होगी।

12 दिनों में सरकार के कई बड़े फैसले: Suvendu Adhikari

मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari के नेतृत्व में नई सरकार बनने के बाद पिछले 12 दिनों में कई बड़े फैसले लिए गए हैं, जिनकी राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।

BSF को फेंसिंग के लिए जमीन: Suvendu Adhikari

सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा मजबूत करने के लिए सीमा सुरक्षा बल को 600 एकड़ जमीन देने का फैसला लिया है। इसका उपयोग सीमा पर फेंसिंग के लिए किया जाएगा।

बंगाल में CAA लागू करने की प्रक्रिया शुरू: Suvendu Adhikari

सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसके तहत 31 दिसंबर 2024 तक भारत आए सात समुदायों के लोगों को नागरिकता कानून का लाभ दिया जाएगा।

आयुष्मान भारत योजना लागू: Suvendu Adhikari

राज्य सरकार ने केंद्र की आयुष्मान भारत योजना को भी लागू करने का फैसला किया है। इसके तहत गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

सरकारी नौकरियों में उम्र सीमा में छूट: Suvendu Adhikari

सरकारी नौकरियों और शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत देते हुए आवेदन की अधिकतम उम्र सीमा में पांच साल की छूट देने का फैसला लिया गया है।

महिलाओं के लिए नई योजनाएं

सरकार ने महिलाओं के लिए ‘अन्नपूर्णा योजना’ शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही राज्य की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा भी शुरू की जाएगी।

धर्म आधारित योजनाओं पर रोक

नई सरकार ने धर्म आधारित कुछ कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का भी फैसला लिया है। सरकार का कहना है कि अब बिना भेदभाव के सभी नागरिकों के लिए समान योजनाएं चलाई जाएंगी।

राजनीतिक हलकों में बढ़ी चर्चा

वंदे मातरम को अनिवार्य करने, CAA लागू करने और BSF फेंसिंग जैसे फैसलों के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विपक्ष इन फैसलों को लेकर सरकार पर सवाल उठा रहा है, जबकि समर्थक इसे प्रशासनिक सुधार और राष्ट्रहित से जुड़ा कदम बता रहे हैं।

ये भी पढ़े: Jharkhand News: झारखंड के दो मेडिकल कॉलेजों को 100 करोड़ की सौगात, बनेंगे 500 बेड के अस्पताल”

Exit mobile version