Governor संतोष गंगवार 20 दिसंबर को जाएंगे सोनाहातु, विनोद बिहारी महतो की 9 फीट ऊंची प्रतिमा का करेंगे लोकार्पण
admin
Governor संतोष गंगवार 20 दिसंबर को जाएंगे सोनाहातु, विनोद बिहारी महतो की 9 फीट ऊंची प्रतिमा का करेंगे लोकार्पण
रांची: झारखंड के Governor संतोष गंगवार आगामी 20 दिसंबर को सोनाहातु का दौरा करेंगे। इस दौरान वे झारखंड आंदोलन के प्रणेता और पूर्व सांसद स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की 9 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे।
Governor : गूंज परिवार द्वारा आयोजित है समारोह
यह लोकार्पण समारोह ‘गूंज परिवार’ के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम दिन के 1:00 बजे निर्धारित किया गया है, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
सुदेश महतो के नेतृत्व में मिला प्रतिनिधिमंडल
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए गूंज परिवार के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और संस्था के संरक्षक सुदेश कुमार महतो के नेतृत्व में राज्यपाल से राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा। राज्यपाल ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए समारोह में शामिल होने पर अपनी सहमति दे दी है।
प्रतिनिधिमंडल में ये सदस्य थे शामिल
राज्यपाल से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में सुदेश महतो के अलावा पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुकरा सिंह मुंडा, जयपाल सिंह, सुनील सिंह, दुबराज महतो, श्याम महतो, मंजू मुंडा, रंगबहादुर महतो और किरीटी भूषण महतो शामिल थे।