HeadlinesJharkhandNationalPoliticsStatesTrending

सरकार दिखावे में नहीं हकीकत पर फोकस करे: Sudesh Mahto

भाषणबाजी से नाकामियां छिपा रही सरकार, झारखंडी दूसरे राज्यों में काम करने को विवश- Sudesh Mahto

रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष Sudesh Mahto ने कहा है कि हेमंत सोरेन के दावे, वादे और भाषण झूठ का पुलिंदा है। सरकार राज्य में रोजगार की व्यवस्था सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल है।

आठ लाख लोग दूसरे राज्यों में मजदूरी और दिहाड़ी खटने को मजबूर हैं: Sudesh Mahto

यही वजह है कि झारखंड के आठ लाख लोग दूसरे राज्यों में मजदूरी और दिहाड़ी खटने को मजबूर हैं। इनमें युवाओं की बड़ी तादाद है। ये युवा शौक से पलायन नहीं करते हैं।

रांची स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में उन्होंने ये बातें कही। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता रोशनलाल चौधरी के नेतृत्व में बड़कागांव विधायक के प्रशासनिक प्रतिनिधि समेत कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने पार्टी की सदयस्ता ग्रहण की।

मुख्यमंत्री को राज्य का नहीं सिर्फ अपना विकास दिख रहा है: Sudesh Mahto

सुदेश कुमार महतो ने कहा कि सरकार जमीनी हकीकत पर योजनाबद्ध काम करने के बजाय भावनात्मक भाषणबाजी कर अपनी नाकामियां छुपाने में जुटी है। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में जमा किए गए आवेदन और उसके निस्पादन का मूल्यांकन कर बताए साथ में ये भी बताए की बर्तमान में योजना के चयन में ग्राम सभा कहां है ।

श्री महतो ने कहा कि राज्य का नेतृत्व सरकारी तंत्र के बीच समन्वय स्थापित करने में विफल है, जिसका खामियाजा प्रदेश की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री को राज्य का नहीं सिर्फ अपना विकास दिख रहा है। आदिवासियों के नाम पर सबसे ज्यादा वे आदिवासियों को ही धोखा दे रहे हैं।

AJSU पार्टी के एजेंडा व विचार से लोग जुड़ रहे हैं

पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के एजेंडा व विचार से लोग जुड़ रहे हैं। पूरे राज्य से लोग लगातार पार्टी में शामिल हो रहे हैं। आज पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस के पदाधिकारियों के अनुभव का लाभ मिलेगा, इन्हें जनता के हक की लड़ाई लड़ने और उनके अधिकार की बात को सरकार तक पहुँचाने का मंच आजसू पार्टी देगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय समिति और पार्टी के भावी कार्यक्रमों की घोषणा जल्द की जाएगी।

केंद्रीय समिति में युवा जोश और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव का समागम देखने को मिलेगा।

इन्होंने ली सदयस्ता –

बड़कागांव विधायक प्रशासनिक प्रतिनिधि गिरेन्द्र प्रसाद, तलस्वार पंचायत अध्यक्ष निरोज करमाली, प्रखण्ड संगठन मंत्री अशोक शर्मा, संजय कुमार, कुलदीप विश्वकर्मा, दीपक कुमार, अवधेश कुमार, हेमदेव राणा, अनिल तिर्की, रोशन तिग्गा, अशोक ठाकुर, लखित कुमार समेत कई कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: झारखंड के संबंध में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के बयान पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: Babulal Marandi

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button