स्थानीय नीति और नियोजन नीति पर केवल राजनीति कर रही हेमंत सरकार: Babulal Marandi

राज्य के बेरोजगार युवाओं के दुख दर्द से सरकार को कुछ भी लेना देना नहीं

Ranchi: Babulal Marandi: प्रदेश भाजपा ने स्थानीय और नियोजन नीति के मुद्दे पर फिर एक बार कटघरे में खड़ा किया है। विधानसभा मानसून सत्र के पहले दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य की झामुमो कांग्रेस और राजद की ठगबंधन सरकार जनता को बार बार ठग रही है।

स्थानीय और नियोजन नीति के मुद्दे पर राज्य सरकार केवल राजनीति कर रही है: Babulal Marandi

श्री मरांडी ने कहा कि स्थानीय और नियोजन नीति के मुद्दे पर राज्य सरकार केवल राजनीति कर रही है।राज्य के लाखों बेरोजगार ,प्रशिक्षित युवाओं के दुख दर्द से सरकार को कुछ भी लेना देना नही है।

Babulal Marandi

राज्य सरकार की नीयत साफ नहीं है: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष पांच लाख लोगों को रोजगार की बात करने वाली सरकार आज न नियोजन नीति स्पष्ट कर रही न स्थानीय नीति। जबकि यह विषय पूरी तरह से राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है।लेकिन राज्य सरकार की नीयत साफ नहीं है।

राज्य सरकार आखिर किस आधार पर बहाली करेगी: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि राज्य में लाखों पद खाली हैं लेकिन सरकार 26001शिक्षकों की वैकेंसी निकालकर अपने खिलाफ बढ़ते आक्रोश को दबाना चाहती है । सरकार को पहले स्पष्ट करना चाहिए की आखिर राज्य की स्थानीय और नियोजन नीति क्या है? राज्य सरकार आखिर किस आधार पर बहाली करेगी।

 

 

यह भी पढ़े: वर्तमान सरकार नीति एवं नियोजन में विफल, मुख्यमंत्री सिर्फ अखबार में सुर्खियां बटोरना चाहते हैं- सुदेश महतो

Exit mobile version