
Ranchi: Kalpana Soren: पिछले 6 महीने से जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी। संजय सिंह की जमानत पर जेल में बंद झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का बयान आया है।
तानाशाही ताकतों का किला ध्वस्त होना शुरु हो गया है। आप नेता और राज्यसभा सांसद श्री संजय सिंह जी ने अन्यायपूर्ण कारावास के खिलाफ एक बड़ी जंग जीती है। यह सत्य और संघर्ष की जीत है, यह INDIA की जीत है।
श्री संजय सिंह जी, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अनिता सिंह जी तथा उनके परिवारजनों को…
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 2, 2024
कल्पना सोरेन ने मंगलवार को या कहा कि तानाशाही ताकतों का किला ढेहना शुरू हो गया है। कल्पना सोरेन किया बयान सुप्रीम कोर्ट की ओर से आपके राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मामले में जमानत मिलने के फौरन बाद आया।
जमानत पर क्या बोली Kalpana Soren?
कल्पना सोरेन ने संजय सिंह, उनकी पत्नी अनीता और परिवार के अन्य सदस्यों को बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर ट्वीट किया, तानाशाही ताकतों के किले के ढहने का शुरुआत हो गई है। आम आदमी पार्टी नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने अन्याय पूर्ण कैद के विरुद्ध एक बड़ी लड़ाई जीत ली है। यह सत्य और संघर्ष की जीत है। यह इंडिया की जीत है।’
संजय सिंह की जमानत का ED ने नहीं किया विरोध
न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति पीवी वरले की पीठ ने 6 महीने से जेल में बंद संजय सिंह को रिहा करने का ऑर्डर दिया। आप नेता संजय सिंह को जमानत देने पर ईडी ने कोई आपत्ति नहीं जताई। इसके पश्चात कोर्ट ने संजय सिंह को जमानत दे दी।