हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड के जोरदाग में गुरुवार को पूर्व मंत्री Yogendra Sao के घर को प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया।
यह कार्रवाई एनटीपीसी और योगेंद्र साव के बीच लंबे समय से चल रहे जमीन और मुआवजा विवाद के चलते की गई।
Yogendra Sao News: मुआवजा विवाद बना कार्रवाई की वजह
जानकारी के मुताबिक Yogendra Sao अपनी पत्नी और बड़कागांव की पूर्व विधायक निर्मला देवी के साथ कई दिनों से अपने आवास पर धरना दे रहे थे। उनकी मांग थी कि भूमि के बदले मिलने वाले मुआवजे की राशि बढ़ाई जाए।
वहीं एनटीपीसी अधिकारियों का कहना है कि संबंधित जमीन का मुआवजा पहले ही तय किया जा चुका था। योगेंद्र साव द्वारा राशि लेने से इनकार करने के बाद मुआवजे की रकम ट्रिब्यूनल कोर्ट में जमा कर दी गई थी।
अधिकारियों के अनुसार, चट्टी बरियातू कोल खनन परियोजना के विस्तार कार्य में बाधा आ रही थी, जिसके कारण प्रशासन को यह सख्त कदम उठाना पड़ा।
तीन पोकलेन मशीनों से ध्वस्तीकरण
प्रशासन ने इस मामले में पहले कई बार बातचीत और समझौते की कोशिश की, लेकिन समाधान नहीं निकल सका।
गुरुवार को केरेडारी अंचलाधिकारी और एनटीपीसी अधिकारियों की मौजूदगी में तीन पोकलेन मशीनों की मदद से घर को ध्वस्त किया गया।
कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
Yogendra Sao News: अंबा प्रसाद का विरोध, कोर्ट जाने की चेतावनी
इस कार्रवाई के बाद योगेंद्र साव की पुत्री और बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने इस कार्रवाई को गलत बताते हुए प्रशासन और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और वे इस मामले को लेकर न्यायालय का रुख करेंगी तथा दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी।
सियासी माहौल गरमाया
इस पूरे घटनाक्रम के बाद हजारीबाग और आसपास के इलाकों में राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
एक तरफ प्रशासन और एनटीपीसी अपनी कार्रवाई को नियमसम्मत बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विपक्ष और स्थानीय नेता इसे अन्यायपूर्ण कार्रवाई करार दे रहे हैं।
माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह मामला और तूल पकड़ सकता है और राज्य की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन सकता है।
यह भी पढ़े: Dhanbad Crime: 24 हजार लीटर कच्चा स्प्रिट जब्त, नागालैंड नंबर का टैंकर और चालक गिरफ्तार
-
समाहरणालय में करमा पूर्व संध्या समारोह, DC-SSP ने की प्रकृति पूजा की सराहना -
MMDR बिल और ‘चंदा चोरी’ के खिलाफ 26 सितंबर को कांग्रेस का लोक भवन मार्च, तैयारियों पर बैठक -
अनंत सिंह का नीरज कुमार पर हमला, ‘AK-47 रखकर फंसाया’; नीरज ने दिया जवाब -
मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति को लेकर बाबूलाल ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र -
सांस लेने में तकलीफ के बाद रुपी सोरेन हिल व्यू अस्पताल में भर्ती -
JPSC-JSSC नियुक्ति रद्द मामले में हाईकोर्ट की सुनवाई, सभी नियुक्तियां गलत नहीं; 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई -
चंद्रपुरा में घर में घुसकर फायरिंग, दंपति की मौत; बेटा गंभीर रूप से घायल -
CID के सामने आज पेश होंगे अधिवक्ता संजोय पिपरवाल, परीक्षा विवाद से जुड़े कानूनी पहलुओं पर होगी पूछताछ -
अभिलाष साहू की संगठनात्मक जिम्मेदारियां फिर स्थगित, के. राजू ने मांगी जांच रिपोर्ट -
अभय तिवारी के भाई अक्षय का CDR जांच में शामिल, परीक्षा से पहले दुग्धा पहुंचने का दावा -
द्वादशकर्म में पहुंचीं कल्पना सोरेन, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि -
लोहरदगा में ED की रेड, सैफ-अमन अंसारी के घर तलाशी -
दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म में पहुंचे CM हेमंत सोरेन, दी भावभीनी श्रद्धांजलि -
2.20 करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल ने किया सरेंडर, झारखंड पुलिस को थी लंबे समय से तलाश -
गिरिडीह में न्याय की मांग को लेकर अनोखा विरोध, आधा बाल-मूंछ मुंडवाकर DC कार्यालय के सामने धरने पर बैठा परिवार -
गोड्डा में हथियार बनाने की कथित फैक्ट्री पर छापा -
हेमंत सोरेन से ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल बर्नार्ड लिंच ने की मुलाकात, शिक्षा-निवेश समेत कई क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा -
सुप्रीम कोर्ट से पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज -
बीजेपी ने संगठन में किया विस्तार, विकास प्रीतम समेत 4 नेताओं को नई जिम्मेदारी -
जलाशयों में सोलर प्लांट से बदलेगी ऊर्जा तस्वीर, झारखंड में बड़ी संभावनाएं
