CM Hemant Soren से मिले भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया

रांची। CM Hemant Soren: भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त खिलाड़ी श्री बाईचुंग भूटिया ने आज मुख्यमंत्री आवास पर झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान दोनों के बीच झारखंड में फुटबॉल और अन्य खेलों के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: CM Hemant Soren

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि झारखंड की खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप, रोजगार, बेहतर कोचिंग और आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि फुटबॉल राज्य की युवा पीढ़ी में बहुत लोकप्रिय है और सरकार इसके आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर काम कर रही है।

खिलाड़ियों के सपनों को पंख दे रही है झारखंड की खेल नीति: CM Hemant Soren

श्री सोरेन ने कहा कि झारखंड की मिट्टी में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और यहाँ से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री बाईचुंग भूटिया जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का मार्गदर्शन और अनुभव राज्य के खिलाड़ियों के मनोबल और उत्साह को बढ़ाएगा।

इस अवसर पर, बाईचुंग भूटिया ने मुख्यमंत्री को झारखंड में खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। मुलाकात के दौरान यूनाइटेड नेशन एक्टिविस्ट श्री बाबुल कुमार बोरो और राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन भी मौजूद थे।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Jharkhand Vidhan Sabha मानसून सत्र, शिबू सोरेन के लिए भारत रत्न की मांग

 

Exit mobile version