Voters List के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 का हुआ अंतिम प्रकाशन

राज्य में 41 मतदान केंद्र की हुई वृद्धि

रांची। Voters List: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मीडिया प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचन सदन में मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के अंतिम प्रकाशन के संदर्भ में प्रेस-वार्ता की।

Voters List: सभी जिलों, ब्लॉक एवं मतदान केंद्रों पर अंतिम प्रकाशन किया गया है

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के तहत राज्य में चल रहे मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का 25 जुलाई को प्रारूप प्रकाशित किया गया था जिसका आज सभी जिलों, ब्लॉक एवं मतदान केंद्रों पर अंतिम प्रकाशन किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन को सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी के रूप में सभी राजनीतिक पार्टियों को उपलब्ध कराया गया है।

CEO K. Ravi Kumar

Voters List: किसी प्रकार की विसंगति के मामले में अविलंब सुधार करवा लें

उन्होंने कहा कि राज्य के मतदाता इस नव प्रकाशित मतदाता सूची में अपने नाम की जांच अवश्य कर लें, किसी प्रकार की विसंगति के मामले में अविलंब सुधार करवा लें।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची के प्रकाशन के उपरांत राज्य में कुल 2,57,78,149 मतदाता हैं जिसमें 1,30,65,449 पुरुष मतदाता, 1,27,12,266 महिला मतदाता एवं 434 थर्ड जेंडर के मतदाता है।

यह भी पढ़े: JioBharat ने चीनी फोंस की कर दी छुट्टी, 1000 रूपए से काम के सेगमेंट में बना किंग

उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों के विलोपन एवं गठन के उपरांत पूर्व में अनुमोदित 29,521 मतदान केंद्रों के स्थान पर अब 29,562 मतदान केंद्रों की संख्या है यानि कुल 41 मतदान सृजित हुए हैं।

इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती नेहा अरोड़ा व उप निर्वाचन पदाधिकारी (मुख्यालय) संजय कुमार भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े: 78वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली स्थित Jharkhand Bhawan में लहराया गया तिरंगा

 

Exit mobile version