झारखण्ड के हज यात्रियों के लिये रांची एयरपोर्ट बने इम्बारकेशन पॉइंट: Shilpi Neha Tirkey

रांची: मांडर की विधायक Shilpi Neha Tirkey ने कहा है कि झारखण्ड से प्रति वर्ष हज़ यात्रा के लिये जेद्दा जानेवाले 3000-3200 हाजियों के लिये रांची के बिरसा मुण्डा हवाई अड्डे को इम्बारकेशन पॉइंट बनाया जाये.

2009 से 2019 तक रांची हवाई अड्डा ही झारखण्ड से जेद्दा जाने वाले हज यात्रियों के लिए इम्बारकेशन पॉइंट था: Shilpi Neha Tirkey

आज विधानसभा में शून्य काल के दौरान बोलते हुए श्रीमती तिर्की ने कहा कि सन 2009 से 2019 तक रांची का बिरसा मुंडा हवाई अड्डा ही झारखण्ड से जेद्दा जाने वाले हज यात्रियों के लिए इम्बारकेशन पॉइंट था लेकिन 2020 में कोलकाता एयरपोर्ट को झारखण्ड के हज यात्रियों के लिये इम्बारकेशन पॉइंट घोषित किया गया. उन्होंने कहा कि इसके कारण झारखण्ड के हज यात्रियों को पहले कोलकाता जाना पड़ता है जिसके कारण अनावश्यक रूप से उन्हें आर्थिक, मानसिक एवं शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

श्रीमती तिर्की ने सरकार से मांग की है कि झारखण्ड के रांची एयरपोर्ट को झारखण्ड के सभी हाजियों के लिए इम्बारकेशन पॉइंट बनाने की दिशा में सरकार कार्रवाई करे.

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Bihar में 33 रेलवे स्टेशनों को प्रधानमंत्री देंगे खास सौगात

 

 

Exit mobile version