17-08: Dumri Bypoll: NDA उम्मीदवार यशोदा देवी ने किया नामांकन

आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो समेत बीजेपी के कई नेता हुए शामिल

गिरिडीह/ रांची। Dumri Bypoll को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के उत्साह और समर्थन के बीच आजसू पार्टी उम्मीदवार श्रीमती यशोदा देवी ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया।

इस मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो समेत, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व सांसद डॉ रवींद्र राय, रविन्द्र पांडेय, पूर्व मंत्री सह सारठ विधायक रणधीर सिंह, आजसू पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष और गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, प्रधान महासचिव व पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो मुख्य तौर पर शामिल थे।

Dumri Bypoll: एनडीए उम्मीदवार की बड़ी जीत करने का आह्वान- Sudesh Mahto

इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष श्री सुदेश महतो ने कार्यकर्ताओं को लामबंद करते हुए एक-एक पल जनता के बीच जाने और एनडीए उम्मीदवार की बड़ी जीत करने का आह्वान किया।

Dumri Bypoll: बढ़ते अपराध से जनता में भय का माहौल है- Sudesh Mahto

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डुमरी उपचुनाव भय,भ्रम और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ा जायेगा। मौजूदा हालात में डुमरी समेत पूरे राज्य की जनता भय, भ्रम के बीच भ्रष्टाचार से त्रस्त है। बढ़ते अपराध से जनता में भय का माहौल है। 2019 में जिन वादे और घोषणाओं का सब्जबाग दिखाकर जनादेश हासिल किया, सत्ता में आते ही उसकी जुबान, नीति, कार्यशैली बदल गई।

सरकार की गलत गलत नीतियों से भ्रम और उलझन की स्थिति है। जबकि लूट और भ्रष्टाचार तो जेएमएम की असली पूंजी है। इसकी बुनियाद पर ही वे राजनीति करते हैं। “हम डुमरी की जनता के मन से भय दूर करके चुनाव जीतने आए हैं। हमारी लड़ाई सत्ताधारी दल और उनके सहयोगी से है। रामगढ़ में कॉंग्रेस को हराया इस बार डुमरी में जेएमएम को हराएंगे।”

Dumri Bypoll: बढ़ते अपराध से जनता में भय का माहौल है- Sudesh Mahto

उन्होंने कहा नामांकन सभा में उमड़ी भीड़ में मौजूद एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं के चेहरे में जीत की चमक दिख रही है। डुमरी की जनता इस उपचुनाव में इतिहास लिखेगी। यह उपचुनाव 2024 की पटकथा भी लिखेगा।

नामांकन दाखिल करने के पश्चात एनडीए उम्मीदवार श्रीमती यशोदा देवी ने एनडीए उम्मीदवार बानने के लिए आभार जताया और कहा कि वे पिछले कई सालों से जनता की सेवा कर रही हैं। इस चुनाव में जनता उन्हें अपना आशीर्वाद जरूर देगी। इस पिछडे क्षेत्र को विकास को दिशा में आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: जब मणिपुर जल रहा है तो पीएम मोदी चुटकुले सुना रहे हैं: Rahul Gandhi

 

 

Exit mobile version