राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने झारखंड में देश के सबसे बड़े हाई कोर्ट का उद्घाटन किया

Ranchi: Droupadi Murmu: उच्च न्यायालय के नए भवन में 25 वातानुकूलित कोर्ट रूम और वकीलों के लिए दो हॉल हैं।

Droupadi Murmu: परिसर क्षेत्र के मामले में देश में सबसे बड़ा उच्च न्यायालय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को रांची में करीब 550 करोड़ रुपये की लागत से बने झारखंड उच्च न्यायालय के नए भवन का उद्घाटन किया। नए उच्च न्यायालय का 165 एकड़ परिसर क्षेत्र के मामले में देश में सबसे बड़ा है।

इस अवसर पर भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Droupadi Murmu: क्या क्या सुविधा है?

एक अधिकारी ने कहा कि नए उच्च न्यायालय भवन में 25 वातानुकूलित अदालत कक्ष और वकीलों के लिए 1,200 लोगों के बैठने की क्षमता वाले दो हॉल और 540 कक्ष हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: फल फूल रहा झारखंड-बिहार सीमा पर अवैध शराब का धंधा

 

 

Exit mobile version