Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
TrendingHeadlinesNationalPoliticsStates

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री Rekha Gupta आज लेंगी शपथ, पीएम मोदी सहित कई बड़े नेता होंगे शामिल

दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री Rekha Gupta  आज दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करेंगी। इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, और कई अन्य प्रमुख नेता शामिल होंगे।

रेखा गुप्ता के साथ प्रवेश वर्मा को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ भी दिलाई जाएगी।

Rekha Gupta के शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़े नेता होंगे शामिल

भाजपा ने 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है, इसलिए पार्टी इस अवसर को यादगार बनाना चाहती है। शपथ ग्रहण में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित एनडीए शासित 18 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं। हालांकि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल होने को लेकर अभी संशय बना हुआ है। इसके अलावा, सभी केंद्रीय मंत्रियों, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व सीएम आतिशी, और दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव को भी आमंत्रण भेजा गया है।

Rekha Gupta बनीं भाजपा विधायक दल की नेता

दिल्ली भाजपा कार्यालय में कल रात विधायक दल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से रेखा गुप्ता को नेता चुना गया। संघ से जुड़ी रेखा गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष रह चुकी हैं और पहली बार शालीमार बाग सीट से विधायक बनी हैं। वे इस समय भाजपा शासित राज्यों में इकलौती महिला मुख्यमंत्री होंगी।

प्रवेश वर्मा को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा को भाजपा ने डिप्टी सीएम का पद देकर सम्मानित किया है।

मंत्रिमंडल में किन चेहरों को मिलेगी जगह?

दिल्ली सरकार में मंत्री पदों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। भाजपा कुछ प्रमुख नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल कर सकती है, जिनमें सतीश उपाध्याय, मनजिंदर सिंह सिरसा, और कपिल मिश्रा के नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं।

अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि नई सरकार दिल्ली के विकास को लेकर क्या योजनाएं पेश करती है।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: CM Hemant Soren की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक: 18 फरवरी 2025

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button