Deepak Prakash: महाराष्ट्र की नई सरकार गठन पर प्रदेश भाजपा ने दी बधाई
admin
File Photo
Ranchi: Deepak Prakash: झारखंड प्रदेश भाजपा ने महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में भाजपा के समर्थन से बनी नई सरकार को बधाई एवम शुभकामनाएं दी है। प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि यह सरकार महाराष्ट्र की जनता की भावनाओं और जनमत के अनुरूप बनी सरकार है।
महाराष्ट्र में जनमत से बनी मुख्यमंत्री @mieknathshinde जी और उप मुख्यमंत्री @Dev_Fadnavis जी की नई सरकार को अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं.
हमे पूर्ण विश्वास है कि आप मोदी सरकार की ही भांति अपने राज्य में तुष्टीकरण से दूर सर्वांगीण विकास और अंत्योदय के ध्येय को लेकर कार्य करेंगे.
Deepak Prakash: नव नियुक्त मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवम उपमुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस को नए कार्यकाल की शुरुआत पर बधाई एवम शुभकामनाएं दी है
श्री प्रकाश ने कहा कि यह सरकार बिना तुष्टिकरण और भेदभाव के सबका साथ ,सबका विकास सोच के साथ विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में सफल साबित होगी। उन्होंने नव नियुक्त मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवम उपमुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस को नए कार्यकाल की शुरुआत पर बधाई एवम शुभकामनाएं दी है।
यह सरकार जन आकांक्षाओं पर खरी उतरेगी
पार्टी के नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सरकार जन आकांक्षाओं पर खरी उतरेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार महाराष्ट्र में तीव्र विकास सुनिश्चित करेगी।