Crime News: तोरपा में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, कार को बनाया निशाना; इलाके में दहशत

महिंद्रा कार को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध गोलियां चला दीं

तोरपा (खूंटी): Crime News:  झारखंड के तोरपा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। घटना चौक नगर भवन के पास रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

महिंद्रा कार को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध गोलियां चला दीं

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार तीन अपराधी मां दुर्गा गैस एजेंसी के संचालक नागेंद्र साहू के घर के सामने पहुंचे और उनकी महिंद्रा कार को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इस फायरिंग में कार क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना की जानकारी मिलते ही तोरपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा बरामद किए हैं, जिससे साफ है कि अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।

फिलहाल, फायरिंग के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े: तोरपा में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, कार को बनाया निशाना; इलाके में दहशत

Exit mobile version