
CM Hemant Soren से आज उनके आवासीय कार्यालय में झारखंड के विभिन्न जिलों के उप विकास आयुक्तों (डीडीसी) ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर विकास से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक अनुभवों और जिलों में चल रही योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर विचार-विमर्श हुआ।
CM Hemant Soren से शिष्टाचार भेंट करने वाले उप विकास आयुक्तों में शामिल थे:
- श्री सौरभ कुमार भुवानिया – उप विकास आयुक्त, रांची
- सैय्यद रियाज अहमद – उप विकास आयुक्त, लातेहार
- सुश्री रीना हांसदा – उप विकास आयुक्त, सरायकेला-खरसावां
- श्री दीपांकर चौधरी – उप विकास आयुक्त, सिमडेगा
- मो. जावेद हुसैन – उप विकास आयुक्त, पलामू
- श्रीमती शताब्दी मजूमदार – उप विकास आयुक्त, बोकारो
- श्री आलोक कुमार – उप विकास आयुक्त, खूंटी
- श्री अनिकेत सचान – उप विकास आयुक्त, दुमका
- श्री आशीष अग्रवाल – उप विकास आयुक्त, रामगढ़
- श्री पीयूष सिन्हा – उप विकास आयुक्त, देवघर
- श्री रवि जैन – उप विकास आयुक्त, कोडरमा
CM Hemant Soren ने सभी अधिकारियों को राज्य के समग्र विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में निष्ठा और पारदर्शिता से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता तक सुविधाएं समय पर और गुणवत्तापूर्ण रूप से पहुंचाना है, जिसमें उप विकास आयुक्तों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को उनके कार्यक्षेत्र में सफलता की शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़े: महागठबंधन की सरकार बनी तो बनेगा पूर्व सैनिक आयोग: Tejashwi Yadav का ऐलान